UP में Shahzad Bhatti Network पर UP Police का बड़ा शिकंजा! आतंकी मॉड्यूल पर ताबड़तोड़ Action

यूपी पुलिस और एटीएस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से पिस्टल, कारतूस और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद हुए हैं, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की जांच जारी है.

Bharat 24

उत्तर प्रदेश में शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस और एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर कथित तौर पर सक्रिय इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, कारतूस और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए जाने की बात सामने आई है.

पुलिस का आरोप है कि नेटवर्क से जुड़े लोग युवाओं को लालच देकर अपने साथ जोड़ने और उन्हें हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे थे. मामले की जांच के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस के अनुसार, शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान के तहत अब तक 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 52 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की गतिविधियों, उसके संपर्कों और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. पुलिस को आशंका है कि नेटवर्क का दायरा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आगे भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें- भारत दौरे पर Japan के Defence Minister! नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि