भारत दौरे पर Japan के Defence Minister! नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भारत दौरे पर पहुंचे जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, राजनाथ सिंह के साथ रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अहम मुद्दों पर होगी चर्चा.

Bharat 24

जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी भारत के दौरे पर हैं. अपने दौरे के दौरान उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया. इस दौरान उन्होंने शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की. जापानी रक्षा मंत्री का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और रक्षा संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. भारत और जापान लंबे समय से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सहयोग करते रहे हैं.

शिंजीरो कोइजुमी नई दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है. भारत और जापान के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ा है. दोनों देश सैन्य अभ्यास, समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक और रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में कोइजुमी की यात्रा को दोनों देशों के रक्षा संबंधों को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Delhi के Rohini में फर्जी CBI रेड की कोशिश! 'Special 26' स्टाइल ठगी का बड़ा खुलासा