UP News: यूपी के कौशांबी के अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की जान चली गई थी. घटना में ड्यूटी के दौरान घोल लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने थाना प्रभारी विकास सिंह और दो चौकी प्रभारियों और दो सिपाहियों के खिलाफ निलंबन और लाइन हाजिर की कारवाई की. वहीं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 1 सितंबर की सुबह मुख्य आरोपी नौशाद अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पटाखा फैक्ट्री में हुआ यह धमाका इतना भीषण था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. लगभग 50 मीटर दूर तक बने मकान इसकी चपेट में आ गए.
ये भी पढ़ें- मुनीर की नींद हराम! BLA ने सबसे सुरक्षित ठिकाने को बनाया निशाना, 20 पाक सेना ढेर