UP में सरकारी नौकरी का मौका, इस विभाग में MTS के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UP Chakbandi MTS Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चकबंदी विभाग में नौकरी पाने का मौका सामने आया है.

up-mts-recruitment-2026-81-posts-apply-online
Image Source: Social Media

UP Chakbandi MTS Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चकबंदी विभाग में नौकरी पाने का मौका सामने आया है. विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 81 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल के जरिए 2 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता की शर्त काफी आसान रखी गई है, जिससे कम पढ़े-लिखे उम्मीदवारों के लिए भी रोजगार का अवसर उपलब्ध है.

10वीं पास नहीं हैं तो भी कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य नहीं है. हालांकि, उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और संबंधित कार्य का कम से कम 3 वर्ष का अपेक्षित अनुभव होना जरूरी है. भर्ती थर्ड पार्टी के माध्यम से की जा रही है. चयन प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी अन्य शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

37 जिलों में होगी नियुक्ति

MTS के इन 81 पदों पर नियुक्तियां उत्तर प्रदेश के कई जिलों में की जाएंगी. इनमें बस्ती, सिद्धार्थ नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, प्रयागराज, ललितपुर, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को 12,453 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, जबकि वेतन सीमा 10,000 से 20,000 रुपये तक निर्धारित है.

2 सितंबर तक आवेदन का मौका

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर हो सकती है. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध भर्ती की आधिकारिक जानकारी और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए. इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी परेशानी के कारण आवेदन छूटने की स्थिति न बने.

आवेदन पत्र भरने की स्टेप्स

  • यूपी चकबंदी एमटीएस भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा.
  • होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें.
  • पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें.
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का शानदार मौका! मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 10 सितंबर तक करें अप्लाई