RCFL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) में करियर बनाने का मौका है. कंपनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 94 पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन RCFL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
पद के अनुसार उम्मीदवार के पास BE, BTech, MBA, PG डिग्री, ग्रेजुएशन, CA, CMA, BCom, BBA, BMS, BAF सहित संबंधित योग्यता होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए BAF के साथ MBA/MMS/PGDM/PGDBM (Finance) या MCom जैसी शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 1 फरवरी 2026 को 27 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क कितना है?
RCFL मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क जमा करना होगा. वहीं SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी श्रेणी और पात्रता के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा.
ऑनलाइन टेस्ट के बाद होगा इंटरव्यू
मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर चयन की प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 94 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पदवार योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए.
आवेदन करने का तरीका
ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, खाद्य विभाग में 259 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी जानकारी