UP होमगार्ड भर्ती रिजल्ट घोषित, 1.07 लाख अभ्यर्थी DV-PST के लिए शॉर्टलिस्ट, ऐसे करें चेक

UP Home Guard Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

UP Home Guard recruitment results declared 1.07 lakh candidates shortlisted for DV-PST  check
Image Source: Social Media

UP Home Guard Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा.

1.07 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी अगले चरण में

होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत 41,424 पदों पर भर्ती की जानी है. इसके लिए 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा हुई थी. परीक्षा के सामान्यीकृत (नॉर्मलाइज्ड) अंकों और अधिमानी अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की गई. इसके बाद कुल 1,07,221 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

DV और PST की तारीख जल्द होगी जारी

बोर्ड ने बताया है कि दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.

तकनीकी गलती पर बोर्ड का फैसला अंतिम

UPPRPB ने कहा है कि रिजल्ट जारी करते समय पूरी सावधानी बरती गई है. फिर भी यदि किसी तरह की तकनीकी या अंकों से जुड़ी त्रुटि सामने आती है, तो उसका अंतिम फैसला बोर्ड का ही होगा और वही मान्य रहेगा.

होमगार्ड भर्ती के शारीरिक मानक

पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तय की गई है, जबकि एसटी वर्ग के लिए यह 160 सेंटीमीटर है. महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग में 147 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. सभी महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना जरूरी है.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर UP Home Guard Enrollment 2025 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें.
  • Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर बदला तो कितनी बढ़ेगी बेसिक पे? पूरा कैलकुलेशन यहां देखें