ChatGPT Hidden Features: आज ChatGPT सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रह गया है. यह अब AI असिस्टेंट की तरह काम करता है, जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों में मदद कर सकता है. चाहे ईमेल लिखना हो, रिलेशनशिप सलाह चाहिए या कोई नया टूल समझना हो, ChatGPT हर फील्ड में मददगार साबित हो रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसके कुछ ऐसे छुपे हुए फीचर्स, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर कोई नहीं करता?
कैमरा के जरिए असली दुनिया को समझें
अब ChatGPT आपके फोन के कैमरा से यह पहचान सकता है कि आपके आसपास क्या है. पौधे, डिवाइस या कोई प्रोडक्ट—सबकी जानकारी आप तुरंत पा सकते हैं. इसके लिए बस एडवांस्ड वॉइस मोड में जाएँ और कैमरा आइकन पर टैप करें. ChatGPT रियल-टाइम में चीज़ों की पहचान कर उनके बारे में पूरी जानकारी देगा.
स्क्रीन शेयरिंग से रियल-टाइम मदद
अगर आपके फोन या कंप्यूटर में कोई फीचर समझ में नहीं आ रहा तो आप स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं. ChatGPT आपके स्क्रीन को देखकर तुरंत समझा सकता है कि आपको क्या करना है. इसके लिए ऐप में ऊपर तीन डॉट्स पर टैप करें और “शेयर स्क्रीन” ऑप्शन चुनें.
AI से फोटो और वीडियो बनाना आसान
अब किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं. ChatGPT ऐप में बिल्ट-इन टूल्स का इस्तेमाल करके आप फोटो और वीडियो क्रिएट कर सकते हैं. अगर वीडियो बनाने हैं तो Sora का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बिलकुल असली जैसा वीडियो जेनरेट करता है.
प्राइवेट कन्वर्सेशन के लिए टेंपरेरी मोड
अगर आप ChatGPT से कोई सेंसेटिव या निजी जानकारी शेयर करना चाहते हैं, तो टेंपरेरी चैट मोड का इस्तेमाल करें. यह मोड आपके चैट को न तो सेव करता है और न ही ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करता है. ऐसे में आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है.
ये भी पढ़ें: पावर बैंक से चार्जिंग करते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना फोन में हो सकता है धमाका, जानें पूरी जानकारी