पावर बैंक से चार्जिंग करते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना फोन में हो सकता है धमाका, जानें पूरी जानकारी

आजकल पावर बैंक हर स्मार्टफोन यूजर की जरूरत बन चुका है. खासकर उन लोगों के लिए जो लगातार सफर करते हैं या अपना अधिकतर समय घर से बाहर व्यतीत करते हैं. हालांकि ये उपकरण चार्जिंग की सुविधा देते हैं, लेकिन इनके लगातार इस्तेमाल से फोन की बैटरी पर गंभीर असर पड़ सकता है.

Prolonged use of power banks can damage your phone here s what to know
Image Source: Freepik

Power Bank: आजकल पावर बैंक हर स्मार्टफोन यूजर की जरूरत बन चुका है. खासकर उन लोगों के लिए जो लगातार सफर करते हैं या अपना अधिकतर समय घर से बाहर व्यतीत करते हैं. हालांकि ये उपकरण चार्जिंग की सुविधा देते हैं, लेकिन इनके लगातार इस्तेमाल से फोन की बैटरी पर गंभीर असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं पावर बैंक से फोन चार्ज करने के संभावित खतरे.

बैटरी लाइफ में गिरावट

आपातकालीन स्थिति में पावर बैंक का इस्तेमाल सही रहता है, लेकिन इसे लगातार इस्तेमाल करना बैटरी की उम्र घटा सकता है. आईफोन यूजर्स के लिए यह खतरा और बढ़ जाता है. लगातार पावर बैंक से चार्ज करने पर बैटरी की सेल्स पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, जिससे चार्जिंग स्पीड कम हो सकती है और बैकअप भी प्रभावित हो सकता है.

ओवरहीटिंग और धमाके का खतरा

पावर बैंक से फोन चार्ज होने में सामान्य चार्जर की तुलना में ज्यादा समय लगता है. लंबे समय तक चार्जिंग के कारण फोन ओवरहीट हो सकता है. अगर ओवरहीटिंग सीमा से अधिक हो जाए तो मोबाइल में धमाका होने की संभावना भी रहती है. इसलिए जहां तक संभव हो, पावर बैंक से लगातार चार्जिंग करने से बचना चाहिए.

हवाई यात्रा में सावधानी जरूरी

हवाई यात्रा के दौरान पावर बैंक का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है. हाल ही में कई फ्लाइट में पावर बैंक आग पकड़ने की घटनाएं सामने आई हैं. इसी कारण एमिरेट्स एयरलाइन ने फ्लाइट में पावर बैंक के उपयोग पर रोक लगा दी है. भारत सरकार भी हवाई यात्रा के दौरान पावर बैंक के इस्तेमाल पर नियम बनाने की तैयारी में है. इसलिए फ्लाइट या प्रतिबंधित जगहों पर पावर बैंक का इस्तेमाल न करें.

ये भी पढ़ें: टॉयलेट सीट पर बैठकर घंटों चलाते हैं मोबाइल फोन, तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी