Budget 2026: अब जाम छलकाना पड़ेगा महंगा, जानिए बजट के बाद कितने बढ़ जाएंगे शराब के दाम

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट 2026-27 पेश किया, जो लगातार उनका नौवां बजट है. बजट भाषण खत्म होते ही आम जनता की नजर अब यह जानने पर थी कि किस चीज़ की कीमत में बदलाव आएगा और किन पर खर्च बढ़ सकता है.

union Budget 2026 Alcohol prices likely to rise Nirmala Sitharaman
Image Source: Freepik

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट 2026-27 पेश किया, जो लगातार उनका नौवां बजट है. बजट भाषण खत्म होते ही आम जनता की नजर अब यह जानने पर थी कि किस चीज़ की कीमत में बदलाव आएगा और किन पर खर्च बढ़ सकता है. इस बार बजट में ऐसे कई फैसले लिए गए हैं, जो सीधे आम लोगों की जेब और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों पर असर डालेंगे. आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीज़ें हुई सस्ती और कौन सी महंगी.

सिगरेट और तंबाकू होंगे महंगे

देश में सिगरेट और तंबाकू के उपभोक्ताओं की संख्या काफी बड़ी है. इस बार बजट में इन उत्पादों पर टैक्स और एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है. नए नियमों के अनुसार, सिगरेट पर 40% GST के साथ अतिरिक्त सेस और एक्साइज शुल्क भी जुड़ा है. इसके अलावा, प्रति स्टिक शुल्क भी लागू किया गया है. इसका सीधा असर यह होगा कि धूम्रपान करने वालों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. साथ ही, शराब पर भी टैक्स बढ़ा कर TCS की दर 1% से बढ़ाकर 2% कर दी गई है.

जरूरी दवाओं पर बड़ी राहत

स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज और कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया है. इसका फायदा लाखों मरीजों को सीधे मिलेगा और इलाज का खर्च कम होगा. इससे न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि देश में स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूती मिलेगी.

स्मार्टफोन और टैबलेट होंगे किफायती

बजट में मेक-इन-इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए देश में बने स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमतों में कमी की संभावना जताई गई है. इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों को आधुनिक तकनीक सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी.

खेल उपकरणों की कीमतों में गिरावट

युवाओं और खिलाड़ियों के लिए भी बजट में खुशखबरी है. खेल उपकरणों को किफायती बनाने पर सरकार का फोकस रहेगा. इसका सीधा असर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य खेलों के सामान की कीमतों पर होगा. इससे ज्यादा युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे और खेल क्षेत्र में भागीदारी बढ़ेगी.

चमड़े के सामान होंगे सस्ते

बजट के बाद चमड़े से बने उत्पादों में भी राहत की उम्मीद है. जूते, बैग और अन्य लेदर प्रोडक्ट्स की कीमतें घटने की संभावना है. इससे आम उपभोक्ताओं के लिए ये चीज़ें अधिक किफायती हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें: Budget 2026: दवाओं की दुनिया में भारत की बड़ी छलांग, देश में बनेंगी 1000 से ज्यादा क्लिनिकल ट्रायल साइट्स