TRE-4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी भर्ती, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

TRE-4 Vacancy: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया है.

TRE-4 32388 teachers to be recruited in Bihar CM Samrat Chaudhary makes a major announcement
Image Source: Social Media

TRE-4 Vacancy: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बेहतर शिक्षा व्यवस्था तैयार करना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर देना है. उन्होंने यह भी कहा कि विकसित बिहार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षकों की भर्ती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

किस कक्षा के लिए कितने पद?

TRE-4 भर्ती के तहत कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पद

सबसे ज्यादा भर्ती माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए की जाएगी.

जल्द आ सकता है भर्ती का नोटिफिकेशन

अब शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद उम्मीदवारों की नजर BPSC पर है. उम्मीद की जा रही है कि आयोग जल्द ही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा और अन्य जरूरी तारीखों की घोषणा की जाएगी. हालांकि, फिलहाल आवेदन शुरू होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

युवाओं को रोजगार देने पर सरकार का जोर

राज्य सरकार का कहना है कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके. सरकार का मानना है कि इस भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें- PM मोदी के खिलाफ कथित अभद्र पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, X को भेजा नोटिस, मांगी अकाउंट की पूरी जानकारी