उत्तर प्रदेश में चली तबादला एक्सप्रेस, 24 IPS अधिकारी हुए इधर से उधर, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फैसले के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे राज्य पुलिस के अलग-अलग विभागों में बदलाव देखने को मिलेगा.

Transfer Express runs in Uttar Pradesh 24 IPS officers transferred from here to there
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फैसले के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे राज्य पुलिस के अलग-अलग विभागों में बदलाव देखने को मिलेगा.

लखनऊ जोन में तैनात पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक रहे आईपीएस सुजीत पांडे को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. इस बदलाव के साथ फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग की कमान अब उनके हाथों में होगी.

लखनऊ जोन और मुख्यालय में अहम बदलाव

लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के तौर पर अब प्रवीण कुमार को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, के.एस. इमानुएल को डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया गया है. प्रताप गोपेंद्र यादव को डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है.

प्रशिक्षण और कमिश्नरेट में नई नियुक्तियां

विनोद कुमार सिंह को आईजी डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट बनाया गया है. राजकरण नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट की जिम्मेदारी मिली है. सोमेन बर्मा को डीआईजी अयोध्या रेंज नियुक्त किया गया है. संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है.

एटीएस और तकनीकी सेवाओं में नई तैनाती

अभिषेक यादव को डीआईजी एटीएस, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. आशीष तिवारी को डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज, लखनऊ नियुक्त किया गया है.

जिलों में नए एसपी और एसएसपी

कुंवर अनुपम सिंह को एसपी जौनपुर बनाया गया है. डॉ. ख्याति गर्ग को एसपी लखीमपुर खीरी की कमान मिली है. यशवीर सिंह को एसपी बस्ती नियुक्त किया गया है. चारू निगम को एसपी सुल्तानपुर बनाया गया है. अपर्णा रजत कौशिक को एसपी मिर्जापुर की जिम्मेदारी दी गई है. रवि कुमार को एसपी रायबरेली नियुक्त किया गया है.

बड़े जिलों में एसएसपी बदले गए

अभिनंदन को एसएसपी सहारनपुर बनाया गया है. डॉ. कौस्तुभ को एसएसपी गोरखपुर की कमान सौंपी गई है. अविनाश पांडे को एसएसपी मेरठ नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: छठी बार U-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, एरॉन जॉर्ज बने जीत के असली हीरो