AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल होमवर्क या रूटीन ऑफिस टास्क तक सीमित नहीं रहा. यह तकनीक अब हमारी जिंदगी के हर पहलू में शामिल हो चुकी है, चाहे वह हेल्थकेयर हो, ट्रैफिक मैनेजमेंट या अब क्राइम कंट्रोल. अमेरिका अब इस पावरफुल तकनीक का इस्तेमाल अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए करने जा रहा है.
अमेरिका में लॉन्च हुआ AI पावर्ड क्राइम प्रेडिक्शन सिस्टम
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में एक AI आधारित क्राइम प्रेडिक्शन सिस्टम की घोषणा की है, जिसका मकसद अपराध होने से पहले ही उसके संभावित स्थान और समय का अनुमान लगाना है. यह सिस्टम डिटेल्ड, रियल-टाइम और इंटरैक्टिव क्राइम मैपिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे संभावित खतरों को पहले ही डिटेक्ट कर कार्रवाई की जा सकेगी.
AI कैसे करेगा क्राइम रोकने में मदद?
इस प्रोजेक्ट के तहत एक इंटरैक्टिव क्राइम मैप तैयार किया जाएगा, जो कई स्रोतों से डेटा कलेक्ट करेगा — जैसे कि सोशल सर्विस रिपोर्ट, पुलिस रिकॉर्ड्स और लोकल अथॉरिटी की जानकारी. यह मैप न केवल अपराध की पिछली घटनाओं का विश्लेषण करेगा, बल्कि बार-बार अपराध करने वालों के व्यवहार पैटर्न को भी ट्रैक करेगा.
इस प्रोजेक्ट को अमेरिका सरकार के 500 मिलियन डॉलर के R&D मिशन के तहत डेवलप किया जा रहा है. प्रारंभिक चरण में करीब 4 मिलियन डॉलर का निवेश किया गया है, और योजना है कि अप्रैल 2026 तक इसका एक वर्किंग प्रोटोटाइप पेश किया जाए.
पहले भी हो चुके हैं AI क्राइम प्रोजेक्ट्स
AI का यह इस्तेमाल कोई नया नहीं है. इससे पहले लॉस एंजेलिस और शिकागो जैसे शहरों में भी इसी तरह के AI प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए गए थे. हालांकि, इन योजनाओं को कुछ शुरुआती सफलता मिली, लेकिन बाद में प्राइवेसी और बायस को लेकर आलोचना के चलते इन्हें बंद कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: OpenAI ने भारत के लिए लॉन्च किया ChatGPT Go, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा पावरफुल AI एक्सपीरियंस