US model Husband Search: कहते हैं प्यार और शादी का रिश्ता किस्मत से जुड़ा होता है, लेकिन आज की दुनिया में कुछ लोग अपनी किस्मत खुद लिखना जानते हैं. ऐसा ही कुछ कर रही हैं कैलिफोर्निया की रहने वाली 33 वर्षीय ऐला, जो इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वजह? वो अपनी शादी के लिए एक “इनाम” वाली खोज पर निकली हैं, और जो भी उन्हें सही दूल्हा ढूंढ कर देगा, उसकी किस्मत भी चमक सकती है.
ऐला, जो पेशे से एक मॉडल और OnlyFans स्टार हैं, ने अपने सोशल मीडिया और इंटरव्यू के ज़रिए ये खुलासा किया है कि वो अब शादी करना चाहती हैं. लेकिन उनके लिए ये सिर्फ एक आम शादी नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर की जाने वाली डील है, और इस डील में अगर आप मदद करते हैं, तो आप भी करोड़पति बन सकते हैं.
क्या है ऐला का ऑफर?
ऐला का कहना है, “अगर आप मुझे किसी ऐसे शख्स से मिलवाते हैं जिससे मैं शादी कर लूं, तो मैं आपको $100,000 (लगभग ₹88 लाख) दूंगी.” इतना ही नहीं, ऐला ने एक और बड़ा ऑफर रखा है , “अगर आप मुझे ऐसे व्यक्ति से मिलवाते हैं जो मुझे गर्भवती करने और बच्चे की परवरिश के लिए मुझे $1 मिलियन (लगभग ₹8.8 करोड़) देने को तैयार हो, तो मैं आपको $300,000 (लगभग ₹2.6 करोड़) दूंगी.” यानी ये केवल ऐला की शादी की तलाश नहीं है, बल्कि एक सुनहरा मौका है, जो किसी की भी ज़िंदगी बदल सकता है.
ऐला को चाहिए कैसा जीवनसाथी?
ऐला के मुताबिक, वो काफी "अलग" किस्म की इंसान हैं और इसीलिए उन्हें कोई ऐसा चाहिए जो पॉलीगेमस (Polyamorous) रिलेशनशिप को समझे और अपनाए, सेक्शुअली ओपन हो और आत्मविश्वास से भरा हो, आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो (कम से कम ऐला जितनी संपत्ति वाला), बच्चे चाहता हो, और सबसे जरूरी, जो खुद को पूरी तरह स्वीकार करता हो. ऐसे व्यक्ति की तलाश आसान नहीं है, और ऐला को भी इसका अंदाज़ा है, इसीलिए उन्होंने अपने फॉलोअर्स से मदद मांगी है.
4 साल से रिलेशनशिप में, अब तलाश है पति की
दिलचस्प बात ये है कि फिलहाल ऐला का एक बॉयफ्रेंड है, जिससे उनकी मुलाकात भी उनके फैंस ने करवाई थी. ये रिश्ता पिछले 4 साल से चल रहा है, लेकिन ऐला अब शादी के लिए एक स्थायी और उपयुक्त पार्टनर की तलाश में हैं.
ये सिर्फ खबर नहीं, एक मौका है!
अगर आप या आपके जान-पहचान में कोई ऐसा इंसान है जो ऐला के मानकों पर खरा उतरता है, तो ये आपके लिए सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि लाइफ-चेंजिंग चांस हो सकता है. तो अगली बार जब कोई कहे कि "अच्छा रिश्ता मिलना मुश्किल है", तो उन्हें ऐला की ये कहानी ज़रूर सुनाइए.
यह भी पढ़ें- 'जनरल डिब्बे में बैठकर किया ट्रेन में सफर', PM मोदी का वो अनसुना किस्सा जिसका CR पाटिल ने किया जिक्र; देखें VIDEO