लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं... रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी स्थिति साफ कर दी है.

The Lords ODI is not Rohit Sharma last match BCCI breaks silence on speculations retirement
Image Source: ANI

Rohit Sharma Retirement Rumours: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. बोर्ड ने कहा है कि रोहित शर्मा अभी संन्यास नहीं लेने वाले हैं और लॉर्ड्स में खेला जाने वाला वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा.

BCCI सचिव ने अफवाहों को बताया गलत

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वे सही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे.

उन्होंने साफ कहा कि रोहित भारतीय वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं और जब तक टीम की योजनाओं में शामिल रहेंगे, तब तक देश के लिए खेलते रहेंगे.

2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं रोहित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा फिलहाल संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं. उनका लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर उनकी टीम प्रबंधन और बोर्ड अधिकारियों से भी बातचीत हुई है.

हालांकि इन खबरों के बीच बीसीसीआई के ताजा बयान ने साफ कर दिया है कि फिलहाल रोहित के संन्यास को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है.

खबर लीक होने से नाराज BCCI

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा के भविष्य से जुड़ी खबरें बाहर आने से बीसीसीआई नाराज है. बताया जा रहा है कि बोर्ड ने चयनकर्ताओं से इस मामले पर सार्वजनिक बयान देने से बचने को कहा है.

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा को टीम में मौका नहीं मिलेगा. लेकिन बीसीसीआई सचिव के बयान के बाद इन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है.

ये भी पढ़ें- गाजा में मातम के बीच बरसे बम! इजराइल ने जनाजे पर किया हमला, 7 लोगों की मौत, कई घायल