सिक्योरिटी गार्ड का जमाना गया, अब दफ्तर से लेकर घर तक की सुरक्षा करेगा टाटा का बनाया 'पुचू'

Puchu AI Device: अब वह दौर बदल रहा है जब घर या फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड पर निर्भर रहना पड़ता था. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहा है.

The era of security guards is gone AI Puchu made by Tata will protect from office to home
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Puchu AI Device: अब वह दौर बदल रहा है जब घर या फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड पर निर्भर रहना पड़ता था. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहा है. इसी दिशा में एक नया डिवाइस तैयार किया गया है, जिसका नाम ‘पुचू’ रखा गया है. टाटा के ग्लोबल हेड लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने बताया कि पुचू एक ऐसा डिवाइस है, जिसे खास तौर पर निगरानी के लिए बनाया गया है.

लक्ष्मण पार्थशास्त्री के अनुसार कई ऐसी जगहें होती हैं, जहां इंसानों का पहुंचना आसान नहीं होता. ऐसे स्थानों पर पुचू आसानी से पहुंच सकता है. इसमें कैमरा और कई तरह के सेंसर लगे हैं, जो रियल टाइम डेटा देते हैं. इससे किसी भी खास लोकेशन की तुरंत जानकारी मिल जाती है. उन्होंने बताया कि किसी कंपनी के हर हिस्से पर नजर रखने में यह सिस्टम मददगार है. प्रोडक्शन यूनिट में अगर किसी तरह की गड़बड़ी होती है, तो पुचू तुरंत अपडेट देता है.

गैस लीक और धुएं का भी पता लगाता है

पुचू में ऐसे सेंसर लगाए गए हैं जो गैस लीक, धुआं और बदबू जैसी स्थितियों को पहचान सकते हैं. अगर गैस लीक होती है या आग लगने की संभावना बनती है, तो यह सिस्टम अलर्ट देता है, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके.

24 घंटे करेगा निगरानी

पुचू 24 घंटे काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें मजबूत बैटरी बैकअप दिया गया है, जिससे लंबे समय तक लगातार निगरानी संभव है. लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने बताया कि एआई की मदद से इस डिवाइस के जरिए कंपनी की 24×7 मॉनिटरिंग की जा सकती है. कुल मिलाकर, यह डिवाइस सुरक्षा और निगरानी के क्षेत्र में एक नई तकनीकी पहल के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में भेजे 10-10 हजार रुपये, पटना में JDU ने लगाए पोस्टर