5G Smartphone: स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने भारत में अपना नया फोन रियलमी पी4एस 5जी लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की पी4 सीरीज का नया मॉडल है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000एमएएच की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलेगा. फोन में दमदार प्रोसेसर, बड़ी स्क्रीन और कई दूसरे फीचर्स भी दिए गए हैं.
रियलमी पी4एस 5जी के फीचर्स
रियलमी के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज मिलता है. फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर बेहतर प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है.
रियलमी पी4एस 5जी में 6.78 इंच की 1.5के सैमसंग एम14 एमोलेड स्क्रीन है. इसका रिजॉल्यूशन 1272 x 2772 पिक्सल है और यह 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए आईपी66, आईपी68 और आईपी69 रेटिंग भी दी गई है.
The realmeP4s 5G brings the power of Dual Chip Technology for a faster, smoother experience across every game, swipe and switch.
— realme (@realmeIndia) August 26, 2026
Get the 8GB variant from ₹31,999* or ₹2,667*/month with 12 month No Cost EMI.
Sale Starts 3rd Sept, 12PM
*T&C apply pic.twitter.com/3gN3SC69Oi
8000एमएएच की बड़ी बैटरी
फोन में 8000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है. यह 80वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन रियलमी यूआई 7.0 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित है.
कैमरा कैसा है?
कैमरे की बात करें तो रियलमी पी4एस 5जी में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
कितनी है कीमत?
रियलमी पी4एस 5जी के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है. वहीं 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है.
इसके टॉप मॉडल में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 41,999 रुपये है. फोन की बिक्री 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी. इसे दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा.
नथिंग फोन 2 से होगी टक्कर
रियलमी पी4एस 5जी की टक्कर बाजार में नथिंग फोन 2 से हो सकती है. नथिंग फोन 2 में 4700एमएएच की बैटरी दी गई है. इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास, एंड्रॉयड 13 और स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन प्रोसेसर मिलता है.
कैमरे की बात करें तो नथिंग फोन 2 में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है. इसके 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये बताई गई है और यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर गिफ्ट करना है प्रीमियम फोन? Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट