PM मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार, शाह-राजनाथ-योगी समेत दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी.

pm-modi-birthday-leaders-greetings-nationwide-seva-sankalp-events
Image Source: Internet

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर देश के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.

अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा का उल्लेख किया. उन्होंने पीएम मोदी को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. अमित शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है. अमित शाह ने अपने संदेश में पीएम मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के राजनीतिक सफर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मोदी ने सत्ता को लक्ष्य के बजाय गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम माना.

 

राजनाथ सिंह ने विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी का किया जिक्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बुनियादी ढांचे, डिजिटल कनेक्टिविटी, गरीब कल्याण, नवाचार और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया. राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में सुशासन और जनसेवा का भी जिक्र किया. उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की.

योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी के ‘Nation First’ संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य का उल्लेख किया. योगी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना भी की.

नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने पीएम मोदी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की.

जन्मदिन पर देशभर में होंगे कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के साथ उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बीजेपी ने एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है. इसके तहत सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को Semicon India 2026 का उद्घाटन किया. वहीं, वडनगर और वाराणसी से सेवा संकल्प बाइक यात्राएं भी शुरू की गई हैं. ये यात्राएं 10 राज्यों और कई जिलों से होकर गुजरेंगी. गुजरात में भी जन्मदिन के अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक राज्य में 18,500 से अधिक स्थानों पर 88 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए जाने हैं. इसके अलावा मंदिरों में आरती, सेवा कार्यक्रम और अन्य आयोजन भी किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘आप श्रीकृष्ण, मैं सुदामा...’ PM मोदी के जन्मदिन पर दोस्त ने याद किया बचपन, लिखे- दृढ़ निश्चयी थे नरेंद्र भाई