रक्षाबंधन पर गिफ्ट करना है प्रीमियम फोन? Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Samsung Galaxy S26 Ultra Discount: रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप भाई या बहन को कोई प्रीमियम और दमदार स्मार्टफोन गिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रही डील आपका ध्यान खींच सकती है.

samsung-galaxy-s26-ultra-raksha-bandhan-discount-deal
Image Source: Social Media

Samsung Galaxy S26 Ultra Discount: रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप भाई या बहन को कोई प्रीमियम और दमदार स्मार्टफोन गिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रही डील आपका ध्यान खींच सकती है. इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ यह फ्लैगशिप फोन अब 29 हजार रुपये तक के संभावित लाभ के साथ उपलब्ध है. फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले, Galaxy AI फीचर्स, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

1.39 लाख का फोन अब इतने में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy S26 Ultra को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह विजय सेल्स की वेबसाइट पर 1,24,999 रुपये में मिल रहा है. यानी फोन की कीमत पर सीधे 15 हजार रुपये तक की कटौती हो चुकी है. इसके अलावा HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं, 8,000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिसके लिए चेकआउट के दौरान ‘OFFER8000’ कोड इस्तेमाल किया जा सकता है.

6.9 इंच डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर

Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की QHD Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट के साथ आती है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

200MP कैमरा से लेकर 5x जूम तक

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह फोन काफी खास है. इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ऐसे में प्रीमियम डिजाइन के साथ कैमरा और परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह रक्षाबंधन पर एक आकर्षक गिफ्ट विकल्प हो सकता है.

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए दो धांसू स्मार्टफोन्स, 6,000mAh की बैटरी फूंकती है जान, जानें कीमत और फीचर्स