टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी ने रचाई सगाई, करोड़ों की अंगूठी और पांच तस्वीरों के साथ किया ऐलान; इंटरनेट पर छाई जोड़ी

Taylor Swift And Travis Kelce: मशहूर अमेरिकी सिंगर और दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार टेलर स्विफ्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर. स्विफ्ट ने अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड और NFL स्टार ट्रैविस केल्सी के साथ सगाई कर ली है.

Taylor Swift and Travis Kelsey got engaged announced with a ring worth crores and five pictures
Image Source: Social Media/ X

Taylor Swift And Travis Kelce: मशहूर अमेरिकी सिंगर और दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार टेलर स्विफ्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर. स्विफ्ट ने अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड और NFL स्टार ट्रैविस केल्सी के साथ सगाई कर ली है. दोनों ने 26 अगस्त को सोशल मीडिया पर अपनी एंगेजमेंट की पांच रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से हर एक तस्वीर ने फैंस के दिलों को जीत लिया.

इन फोटोज़ से ज़्यादा चर्चा में है टेलर की हीरे जड़ी शानदार एंगेजमेंट रिंग, जिसकी कीमत ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस रिंग की कीमत करीब $550,000 (लगभग 4.5–4.8 करोड़ रुपये) आंकी जा रही है. रिंग में लगा एंटीक डायमंड और उसका डिजाइन दोनों ही इसे बेहद खास बनाते हैं.

रोमांटिक तस्वीरें और मजेदार कैप्शन

टेलर ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "आपके इंग्लिश टीचर और जिम टीचर अब शादी करने जा रहे हैं." कैप्शन में इस्तेमाल किया गया डायनामाइट इमोजी उनके खास अंदाज़ को दर्शाता है. दिलचस्प बात यह है कि पोस्ट का कॉमेंट सेक्शन बंद रखा गया है, लेकिन फैंस इसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर और रिएक्ट कर रहे हैं.

दो साल से चल रहा था रिश्ता

टेलर और केल्सी की लव स्टोरी 2023 की गर्मियों में शुरू हुई, जब ट्रैविस केल्सी, टेलर के “एरास टूर” में शामिल हुए थे. वहीं से दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं. अब, दो साल की डेटिंग के बाद, उन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है.

सबसे अमीर महिला संगीतकार हैं टेलर

टेलर स्विफ्ट की सफलता सिर्फ स्टेज तक ही सीमित नहीं है. फोर्ब्स की 2024 रिपोर्ट के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 1.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है. उन्होंने टूर और रॉयल्टी से 600 मिलियन डॉलर, म्यूजिक एल्बम्स की बिक्री से 600 मिलियन डॉलर, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से 125 मिलियन डॉलर और 2023 में सिर्फ Spotify स्ट्रीमिंग से उन्होंने 100 मिलियन डॉलर की कमाई की थी.

ट्रैविस केल्सी: NFL के चमकते सितारे

ट्रैविस केल्सी को NFL के सबसे महान टाइट एंड्स में गिना जाता है.

10 बार प्रो बॉलर

7 बार ऑल-प्रो टीम में चयन

उनके नाम है: सबसे ज़्यादा 1,000 रिसीविंग यार्ड्स वाले सीजन का रिकॉर्ड.

फैन्स कर रहे हैं कपल को बधाई

फैंस के लिए यह खबर किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर #TaylorTravisEngaged ट्रेंड कर रहा है, और लोग इस जोड़ी को “मेड फॉर ईच अदर” कहकर बधाइयां दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बीमार पड़ रही पुतिन की सेना... कैसे होगा रूस से मुकाबाला? अचानक बढ़ने लगे HIV के मामले