काबुल/इस्लामाबाद: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अब खुलकर सैन्य टकराव का रूप लेता दिख रहा है. ताजा घटनाक्रम में अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है और कहा है कि उसके ऑपरेशन में सैकड़ों तालिबान लड़ाके मारे गए हैं.
नूर खान एयरबेस समेत कई ठिकाने निशाने पर
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा का 12 कोर मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी क्षेत्र सहित कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया. मंत्रालय ने कहा कि ये हमले बेहद सटीक तरीके से किए गए और लक्षित क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है. हालांकि इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है.
गौरतलब है कि नूर खान एयरबेस पहले भी चर्चा में रह चुका है, जब भारत ने अपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल से यहां हमला किया था.
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَنِ الرَّحِيمِ
— د ملي دفاع وزارت - وزارت دفاع ملی (@MoDAfghanistan2) March 1, 2026
فَمَنِ اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْ فَاعْتَدُوا عَلَيْهِ بِمِثْلِ مَا اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْ
Today, the Air Force of the Ministry of National Defense conducted precise and coordinated aerial operations against key military installations in Pakistan.. pic.twitter.com/i9ctZPxjgK
हवाई उल्लंघन के जवाब में कार्रवाई
अफगानिस्तान ने इन हमलों को पाकिस्तान की कथित हवाई घुसपैठ का जवाब बताया है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हाल ही में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने काबुल, बगराम और अन्य इलाकों के ऊपर उड़ान भरी, जिसे अफगानिस्तान ने अपनी संप्रभुता का उल्लंघन माना.
targeting the Nur Khan Airbase in Rawalpindi, the 12th Division headquarters in Quetta (Balochistan), the Khwazai Camp in the Mohmand Agency of Khyber Pakhtunkhwa, as well as several other significant Pakistani military facilities and command centers... pic.twitter.com/z4pqDjh9qN
— د ملي دفاع وزارت - وزارت دفاع ملی (@MoDAfghanistan2) March 1, 2026
अफगानिस्तान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहीं तो और अधिक कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी.
सैकड़ों लड़ाके मारे जाने का दावा
वहीं पाकिस्तान ने भी अपने सैन्य अभियानों को सफल बताते हुए कहा है कि अब तक 415 अफगान तालिबान लड़ाके मारे जा चुके हैं, जबकि 580 से अधिक घायल हुए हैं. यह जानकारी पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा साझा की गई.
पाकिस्तानी पक्ष का यह भी दावा है कि उसकी सेना ने 182 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया है और 31 अन्य पर कब्जा कर लिया है. इसके अलावा 185 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपों को भी तबाह करने की बात कही गई है.
46 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक का दावा
पाकिस्तान ने आगे दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान के भीतर 46 अलग-अलग स्थानों को हवाई हमलों के जरिए निशाना बनाया. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे जमीनी स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में हमले से समुद्री रास्ते बंद, क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल! भारत पर क्या होगा असर?