India vs Oman: एशिया कप 2025 में ओमान पर धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में जगह बना ली है. शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए अगले दौर में एंट्री की. लेकिन जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कुछ ऐसा कहा जिसने एक बार फिर भारत-पाक मुकाबले को लेकर माहौल गर्म कर दिया.
दरअसल, जब सूर्या से पूछा गया कि क्या टीम हाई-वोल्टेज मुकाबले (पाकिस्तान बनाम भारत) के लिए तैयार है, तो उन्होंने न सिर्फ सवाल को टाल दिया बल्कि पाकिस्तान का नाम तक नहीं लिया. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, "हम सुपर-4 के लिए पूरी तरह तैयार हैं."
𝘚𝘶𝘳𝘺𝘢 𝘋𝘢𝘥𝘢, 𝘦𝘬 𝘩𝘪 𝘥𝘪𝘭 𝘩𝘢𝘪𝘯, 𝘬𝘪𝘵𝘯𝘦 𝘣𝘢𝘢𝘳… 💙
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 19, 2025
Encouraging words from India’s captain to Oman’s heroes ✨
Watch the #DPWorldAsiaCup2025, Sept 9-28, 7 PM onwards, LIVE on the Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #INDvOMAN pic.twitter.com/Mng5zOIrOH
पाकिस्तान को नजरअंदाज़ करने की रणनीति?
यह पहली बार नहीं है जब सूर्या ने पाकिस्तान को ‘नो कमेंट’ मोड में रखा हो. इससे पहले भी ग्रुप स्टेज के मुकाबले में, जब भारत ने पाकिस्तान को हराया था, मैच के बाद हैंडशेक को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. वहीं, ओमान के खिलाफ मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ी न सिर्फ हंसी-ठिठोली करते नजर आए, बल्कि ओमान के खिलाड़ियों को क्रिकेट टिप्स भी देते देखे गए.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खिंचाई
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. यूजर्स का कहना है कि "टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ खेल भावना का परिचय न देकर, दरअसल एक स्पष्ट संदेश दिया है, हम क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन हर किसी के साथ नहीं!" एक यूज़र ने लिखा, "पाकिस्तान का बायकॉट कर दिया है टीम इंडिया ने, और बाकी टीमों को अपना प्यार दे रही है."
मैच रिपोर्ट: ओमान ने दिखाई दमदार टक्कर
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा. कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में बल्लेबाजी करने नहीं आए, लेकिन टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया. ओमान की टीम ने शानदार संघर्ष किया और मुकाबला आखिरी ओवर तक खींचा. हालांकि, भारतीय गेंदबाज़ों ने आखिर में लय पकड़ी और टीम को 21 रनों की जीत दिलाई.
ओमान के बल्लेबाज़ों की तारीफ करते हुए सूर्यकुमार ने उन्हें गले भी लगाया, जो खेल भावना का एक शानदार उदाहरण था.
अब निगाहें पाकिस्तान पर
टीम इंडिया अब 21 सितंबर को पाकिस्तान से सुपर-4 में भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच हमेशा से ही मुकाबला हाई-वोल्टेज रहा है. हालांकि इस बार मैदान पर उतरेगी एक अलग सोच, एक अलग रवैया और शायद एक सधी हुई चुप्पी, जो बहुत कुछ कह जाती है.
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल