होटल में पति-पत्नी कर रहे थे एन्जॉय, अचानक पहुंच गई गर्लफ्रेंड; जानें ब्वॉयफ्रेंड की वह हरकत जिससे भड़क गए लोग

maharashtra crime news महाराष्ट्र के MSRDC के मैनेजिंग डायरेक्टर के बेटे ने पहले तो अपनी गर्लफ्रेंड को दो साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा फिर एसयूई कार से कुचलकर मारने की कोशिश की. इस घटना में प्रिया सिंह नाम की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई.

होटल में पति-पत्नी कर रहे थे एन्जॉय, अचानक पहुंच गई गर्लफ्रेंड; जानें ब्वॉयफ्रेंड की वह हरकत जिससे भड़क गए लोग

मुंबई, भारत24 डिजिटल डेस्क:  maharashtra crime news आज से ठीक 11 वर्ष पहले की वो खौफनाक और मनहूस रात जिसने एक युवती की पूरी जिंदगी को खत्म कर दिया. 16 दिसंबर, 2012 को अपने पुरुष मित्र के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही पैरामेडिकल की छात्रा निर्भया के साथ रात में बस में सवार 6 लोगों ने दरिंदगी की. 29 दिसंबर को इलाज के दौरान सिंगापुर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई. स्थानीय पुलिस लाख दावे कर लें, लेकिन सभी राज्यों में महिला सुरक्षा को लेकर कमोबेश एक सी स्थिति है. यही वजह है कि युवतियों-महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे दरिंदगी के मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के ठाणे से सामने आया है.

यहां पर महाराष्ट्र के MSRDC के मैनेजिंग डायरेक्टर के बेटे ने पहले तो अपनी गर्लफ्रेंड को दो साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा फिर एसयूई कार से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की. इस घटना में प्रिया सिंह नाम की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. घटना कुछ दिनों पुरानी है, लेकिन युवती द्वारा इस वारदात का जिक्र सोशल मीडिया पर करने के बाद पूरा मामला सामने आया. इसके पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. निर्भया कांड की 11 वीं बरसी पर सामने आए इस तरह के मामले ने एक बार फिर देशभर के लोगों को चौंका दिया है.  

गर्लफ्रेंड पर अफसर के बेटे ने चढ़ाई एसयूई

आरोप है कि महाराष्ट्र के MSRDC के मैनेजिंग डायरेक्टर के बेटे ने विवाद के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के ऊपर एसयूई चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की. इस घटना के बाद ठाणे के साथ-साथ समूचे महाराष्ट्र में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस प्रशासन भी सकते में है. मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का नाम प्रिया सिंह है, जबकि आरोप का नाम अश्वजीत गायकवाड़ है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर अश्वजीत के खिलाफ जान से मारने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. 

4 वर्ष बाद आई प्रेम संबंधों में दरार

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिया सिंह का ब्वॉयफ्रेंड ठाणे का रहने वाला अश्वजीत गायकवाड़ है और दोनों के बीच पिछले साढ़ चार साल से प्रेम संबंध हैं. इस बीच कुछ दिन पूर्व ही प्रिया सिंह कहीं से जानकारी मिली कि अश्वजीत पहले से शादीशुदा है. बावजूद  इसके दोनों का रिश्ता चलता बरकरार रहा. इस बीच सोमवार देर रात को ठाणे के घोडबंदर इलाके मे स्थित एक हॉटल के पास प्रिया सिंह अपने बॉयफ्रेंड अश्वजीत से मिलने गई थी. बताया जा रहा है कि यहां पर अश्वजीत अपनी पत्नी के साथ था, इस पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि प्रिया सिंह और अश्वजीत के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा हुआ. 

 

पीड़िता की पैर की हड्डी टूटी

आरोप है कि झगड़े के दौरान अश्वजीत ने अपने दोस्तों रोमिल पाटील और सागर के साथ मिलकर प्रिया सिंह को जमकर पीटा और इसके बाद भी जी नहीं भरा तो कार से कुचलने की भी कोशिश की. इसके चलते पीड़िता प्रिया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि प्रिया सिंह के एक पैर की हड्डी भी टूट गई है, फिलहाल उसका इलाज जारी है. हैरत की बात यह है कि प्रिया सिंह कासारवडवली पुलिस थाने में आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कराने तो पहुंची, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपना दर्ज शेयर किया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज किया है. 

पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी

युवती का आरोप है कि अश्वजीत गायकवाड़ के कई नेताओं से गहरे संबंध हैं, जिसके कारण पुलिस कार्रवाई से कतरा रही थी. प्रिया सिंह के मुताबिक, अश्वजीत के पिता अनिल कुमार गायकवाड़ एमएसआरडीसी के मैंनेजिंग डायरेक्टर हैं और उनके दबाव के चलते ही आरोपी पर शुरुआत में मामला ही दर्ज नहीं किया. उधर, स्थानीय पुलीस डीसीपी अमर सिंह जाधव का इस पूरी घटना पर कहना है कि मामला सोमवार सुबह चार बजे का है. पीड़िता की शिकायत के बाद अश्वजीत गायकवाड के अलावा रोमिल पाटील और सागर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है.