AFG vs SA: T20 वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मुकाबला! पहली बार एक मैच में 2 सुपर ओवर, आखिरी गेंद तक अटकी रही सांसें

AFG vs SA Double Super Over: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया. साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया ये मैच डबल सुपर ओवर तक पहुंच गया.

South Africa beat Afghanistan in the second Super Over T20 World Cup 2026 AFG vs SA match
Image Source: Social Media

AFG vs SA Double Super Over: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया. साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया ये मैच डबल सुपर ओवर तक पहुंच गया. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ, जब किसी मैच का रिजल्ट दो सुपर ओवर के बाद निकला हो. दो सुपर ओवर वाले मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दी. मैच के आखिरी तक दर्शकों की सांसें अटकी रही. 

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए. टीम की ओर से रयान रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) अर्धशतकीय पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 19.5 ओवरों में 187 रन पर ऑल आउट हो गई. अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि मैच टाई हो गया. 

पहला सुपर ओवर में मैच टाई

यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया. जहां अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए. हालांकि साउथ अफ्रीका ने इसे चेज कर लिया. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 7 रन बनाने थे. ट्रिस्टन स्टब्स ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को दूसरे ओवर में पहुंचा दिया. 

दूसरे सुपर ओवर में जीती साउथ अफ्रीका

यहां से मैच में रोमांच और भी ज्यादा बढ़ गया. दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाकर अफगानिस्तान के सामने 24 रन का टारगेट रखा. हालांकि अफगानिस्तान 18 रन ही बना पाया.

अफगानिस्तान ने दूसरे सुपर ओवर में भी शानदार प्रदर्शन किया. आखिरी गेंद पर उसे 5 रन बनाने रह गए थे. लेकिन, दूसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर गुरबाज आउट हो गए और साउथ अफ्रीका ने ये रोमांचक और ऐतिहासिक मैच जीत लिया. वहीं अफगानिस्तान की टीम ने मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें: इस पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन पर उठे सवाल, भारतीय खिलाड़ी ने जताई चिंता; अश्विन समर्थन में उतरे