इस पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन पर उठे सवाल, भारतीय खिलाड़ी ने जताई चिंता; अश्विन समर्थन में उतरे

Usman Tariq Bowling Action: काफी नौटंकी करने के बाद आखिरकार पाकिस्तान ने भारत के साथ टी20 विश्व कप 2026 में मैच खेलने के लिए हामी भर दी है. अब ऐसे में पाकिस्तान के एक गेंदबाज को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

t20 world cup 2026 Questions raised on the action of this Pakistani bowler spinner Usman Tariq
Image Source: Social Media

Usman Tariq Bowling Action: काफी नौटंकी करने के बाद आखिरकार पाकिस्तान ने भारत के साथ टी20 विश्व कप 2026 में मैच खेलने के लिए हामी भर दी है. अब ऐसे में पाकिस्तान के एक गेंदबाज को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. पहले तो ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने  उस्मान की गेंदबाजी एक्शन पर नाराजगी जताई थी. अब अंडर-19 विश्व कप विजेता श्रीवत्स गोस्वामी ने उस्मान की स्टाइल पर सवाल खड़े किए हैं. उस्मान गेंद फेंकने से पहले थोड़ी देर रूक जाते हैं, गोस्वामी ने उसी पर सवाल उठाया है. हालांकि, अश्विन ने उस्मान के समर्थन में खड़े दिख रहे हैं. 

श्रीवत्स गोस्वामी ने क्या कहा?

श्रीवत्स गोस्वामी ने उस्मान की गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यहां तक ​​कि फ़ुटबॉल भी अब खिलाड़ियों को पेनल्टी रन-अप के दौरान रुकने की अनुमति नहीं देता है. ये कैसे ठीक है? कार्रवाई- सब अच्छा. लेकिन रुकें? वह भी डिलीवरी के लिए लोड करते समय. इसे गंभीरता से जारी नहीं रखा जा सकता." इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप को हैशटैकके रूप में इस्तेमाल किया है. 

अश्विन ने किया पाक गेंदबाज का समर्थन

अश्विन ने श्रीवत्स गोस्वामी के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "सहमत फुटबॉल इसकी अनुमति नहीं देता! जबकि बल्लेबाज को अंपायर या गेंदबाज को सूचित किए बिना हिट या रिवर्स स्विच करने की अनुमति दी जा सकती है, एक तरफ से बल्लेबाजी शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध होने के बाद, प्रतिबंध केवल गेंदबाज तक ही सीमित क्यों हैं? वास्तव में गेंदबाज को अपना हाथ बदलने की अनुमति नहीं है. अंपायर को बताए बिना गेंदबाजी! उन्हें सबसे पहले उस नियम को बदलना चाहिए." 

पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1

गौरतलब है कि टी 20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं, जिसमें से दोनों ही मुकाबले में उन्हें जीत मिली हैं. इस वक्त ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल पर पाकिस्तान नंबर 1 पर काबिज है. वहीं दूसरे स्थान पर भारत एक मैच जीत कर काबिज है. हालंकि, रन रेट की बात करें तो भारत इस मामले में पाकिस्तान से ऊपर है. आज ही भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से है. वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh: राज्य में हर तरफ विकास हुआ... वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया बजट, जानें क्या कहा