No Service क्या आपके डिवाइस में भी अचानक चला जाता है नेटवर्क? क्या है कारण...ठीक करने के ये है उपाय

एक दिन अगर स्मार्टफोन न चले तो कितनी समस्या होती है. हालांकि ऐसी समस्या आने पर तुरंत हम अपना फोन ठीक भी करवा लेते हैं. लेकिन कई बार ऐसी सिचुएशन आती है. जैसे नेटवर्क का अचानक चले जाना.

SIM card showing no network Common reasons and quick fixes know how
Image Source: Freepik

एक दिन अगर स्मार्टफोन न चले तो कितनी समस्या होती है. हालांकि ऐसी समस्या आने पर तुरंत हम अपना फोन ठीक भी करवा लेते हैं. लेकिन कई बार ऐसी सिचुएशन आती है. जैसे नेटवर्क का अचानक चले जाना. ऐसे मौकों पर सिर्फ फोन को रि-स्टार्ट करना ही याद आता है. लेकिन कई बार भी ऐसा करने पर कोई मदद नहीं मिलती और नेटवर्क ज्यों का त्यों ही शो करता है. 

जब भी ऐसी समस्या सामने आती है आपने देखा होगा कि फोन में नो सर्विस दिखाई देता है. इसके कारण आप किसी को न तो फोन मिला सकते हैं. न मैसेज भेज सकते हैं. यहां तक की इंटरनेट का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते. जिसके बिना तो दुनिया आपको पता ही है नमुमकिन है.हालांकि ऐसी प्रॉब्लम सिर्फ एक मोबाइल नेटवर्क के साथ नहीं सभी के साथ है. फिर चाहे जियो हो, एयरटेल हो या फिर वोडा या BSNL ही क्यों न हो. समस्या सबके साथ एक ही है. इसे आप कुछ आसान स्टेप्स के साथ ठीक कर सकते हैं. जिसकी जानकारी आज हम आपको देने आए हैं. 


क्या है कारण? 

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर इन सबके पीछे का कारण क्या है? बता दें कि इसके पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं. पहला नेटवर्क कवरेज. यानी एक ऐसी जगह जहां आपका डिवाइस अच्छे से नेटवर्क नहीं पकड़ पा रहा. उसकी रेेंज आपके मोबाइल तक रीच नहीं कर रही. यह तभी होता है जब या तो आप बिल्डिंग की पार्किंग में हो, बेसमेंट में हो या फिर कहीं ऐसी जगह जहां कवरेज एकदम वीक हो. 

  • SIM कार्ड ठीक से न लगना: अगर सिम कार्ड हल्के से ढीला या टेढ़ा लगा हो, तो फोन के एंटीना से कनेक्शन नहीं बन पाता और नेटवर्क चला जाता है.पुराने सॉफ़्टवेयर या गलत नेटवर्क सेटिंग्स:आपके फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अगर अपडेट नहीं है या नेटवर्क मोड (जैसे 2G/3G/4G) सही से सेट नहीं किया गया है, तो नेटवर्क नहीं मिलेगा. टेलीकॉम कंपनी का अस्थायी आउटेज: कभी-कभी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर की ओर से भी नेटवर्क डाउन हो जाता है – खासकर खराब मौसम या तकनीकी रखरखाव के समय.सिम कार्ड में नुकसान या खराबी: अगर सिम कार्ड पर खरोंच आ जाए या वह बहुत पुराना हो जाए, तो उसका सर्किट डैमेज हो सकता है और नेटवर्क मिलना बंद हो सकता है.फोन की हार्डवेयर दिक्कत: बहुत कम मामलों में समस्या आपके फोन के अंदर होती है – जैसे SIM स्लॉट में खराबी या एंटीना के कनेक्शन में गड़बड़.

जल्दी से सिग्नल वापस पाने के आसान उपाय

अगर ऊपर बताए गए कारणों के बावजूद नेटवर्क नहीं आ रहा है, तो आप ये कुछ उपाय जरूर आजमाएं:

  • फोन को एक बार रीस्टार्ट करें: ये सबसे आसान तरीका है जो कई बार चमत्कार की तरह काम करता है.
  • SIM कार्ड को निकालकर दोबारा सही से लगाएं: ध्यान रखें कि SIM कार्ड ढीला न हो और ठीक से स्लॉट में फिट हो.
  • नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें: फोन की सेटिंग्स में जाकर "Reset Network Settings" का विकल्प चुनें.
  • मैन्युअल नेटवर्क सर्च करें: सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क को मैन्युअली सर्च करें और अपनी टेलीकॉम कंपनी को सेलेक्ट करें.
  • फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें: पुराने सॉफ़्टवेयर में बग हो सकता है, इसलिए लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करना जरूरी है.
  • SIM को किसी और फोन में चेक करें: अगर दूसरे फोन में भी सिग्नल न आए, तो सिम कार्ड में ही खराबी है.
  • ज़रूरत पड़ने पर टेलीकॉम सर्विस सेंटर जाएं: अगर इन तरीकों से समस्या हल न हो, तो अपने नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क करें और सिम बदलवाएं.

कब बदलनी चाहिए सिम? 

अगर आपके फोन में ये दिक्कत और समस्या बार-बार आती है तो आपको अपनी सिम जांचने की जरूरत है. ध्यान दें कि सिम पुरानी हो, आसानी से मुड़ जाती हो या फिर अक्सर नेटवर्क खो देती हो तो आपको इसे बदलवाने की जरूरत है. आप अपने घर के नजदीकी स्टोर से जाकर इसे बदलवा सकते हैं. इस तरीके से कुछ हद तक नेटवर्क समस्या आपकी दूर हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: खुशी से झूम उठेंगे Apple यूजर्स, आज लॉन्च होगी iPhone 17 series; जानें कैसे और कहां देखें लाइव इवेंट