Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में PM सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार देश के करोड़ों परिवारों तक सामाजिक सुरक्षा का लाभ पहुंचा रही है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत महज 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाता है. प्रधानमंत्री के अनुसार, इस योजना से अब तक 58 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रभावित परिवारों को अब तक 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है.
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में "अंधविश्वास से विश्वास की यात्रा" को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए वैज्ञानिक सोच और जागरूकता पर जोर दिया. उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा, "जो खेलता है, वो खिलता है". साथ ही उन्होंने नागालैंड में खेल, सामाजिक विकास और जनभागीदारी से जुड़े सकारात्मक प्रयासों का भी उल्लेख किया.
ये भी पढ़ें- PM Modi in Seychelles: चीन को बड़ा संदेश! हिंद महासागर में PM Modi का मास्टरस्ट्रोक