PM Modi in Seychelles: चीन को बड़ा संदेश! हिंद महासागर में PM Modi का मास्टरस्ट्रोक

PM Modi in Seychelles: तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान राष्ट्रपति पैट्रिक हरमनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, नेशनल असेंबली को संबोधन और भारतीय समुदाय से मुलाकात सहित कई अहम कार्यक्रम प्रस्तावित हैं

Bharat 24

PM Modi in Seychelles:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे हैं, जहां वह राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति पैट्रिक हरमनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे.

भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और विकास सहयोग को नई मजबूती देने वाले इस दौरे को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक नीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस वीडियो में जानिए पीएम मोदी के इस दौरे का पूरा कार्यक्रम, दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत और इससे भारत को क्या रणनीतिक लाभ मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Iran-US Conflict: अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला; IRGC ने कहा- दिए करारे जवाब