शादी के पांचवे दिन ही इस एक्टर का हो गया डायवोर्स, कहा- ऊपर वाला चाहे...

टीवी रियलिटी शो बिग-बॉस से शिव ठाकरे को खूब पहचान मिली थी. इस शो के बाद लोग उन्हें ऑनस्क्रीन काम करते हुए देखना खूब पसंद करते हैं. हाल ही में एक तस्वीर उनकी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें वह दूल्हे के लुक में नजर आए. 

Shiv Thakare remarks on wedding divorce breaks out goes viral on social media
Image Source: Social Media

टीवी रियलिटी शो बिग-बॉस से शिव ठाकरे को खूब पहचान मिली थी. इस शो के बाद लोग उन्हें ऑनस्क्रीन काम करते हुए देखना खूब पसंद करते हैं. हाल ही में एक तस्वीर उनकी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें वह दूल्हे के लुक में नजर आए. 

जैसे ही तस्वीर सामने आई लोगों ने एक्टर की शादी के कयास लगाना शुरू कर दिए. यहां तक कह दिया गया कि एक्टर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली और फैंस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी. लेकिन सच्चाई ज्यादा देर तक नहीं छिप सकती. जब पैप्स ने इसी से संबंधित उनसे सवाल किया तो इसका जवाब देते हुए शिव ठाकरे ने कहा कि उनका डायवोर्स हो गया है. 


शादी के पांच दिन बाद डायवोर्स हुआ 

दरअसल जिस समय ये तस्वीर सामने आई लोगों को ये लगा कि शिव ठाकरे की शादी हो गई. क्योंकि तस्वीर में दिखने वाली महिला शादी के जोड़े में और खुद शिव भी उसी आउटफिट में नजर आए थे. जिसके कारण ये मानना स्वाभाविक ही हो गया. लेकिन खुद एक्टर ने सामने आकर कहा कि ये सिर्फ एक शूटिंग वाली शादी थी. यानी अब तक उन्होंने असली शादी नहीं की. 

असली थी या फिर नकली शादी? 

एक्टर ने इसपर सामने से आकर चुप्पी तोड़ी, जब वो एक इवेंट में सामने आए. दरअसल एक इवेंट फंक्शन में शिव से पैप्स ने पहले बधाई दी और फिर सवाल किया कि भाभी कहां हैं? ये सुनकर शिव थोड़ा शरमाते जरूर हैं, लेकिन इसका जवाब भी बाखूबी दिया उन्होंने कहा कि ये तस्वीर बस शूट की थी. मेरी शादी नहीं हुई है. डायरेक्टर के कट बोलते ही वो कहानी वहीं खत्म हो गई. मतलब डिवोर्स भी हो गया.

जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोगों को ये समझ आया कि ये किसी शूटिंग की पिक्चप थी. यानी असली शादी नहीं थी. बहरहाल उनका ये रिएक्शन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्योंकि उनकी शादी की अफवाह को भी लोगों ने खूब प्यार दिया तो एक्टर ने ये डिसाइड करते हुए कहा कि वो जल्द ही शादी करेंगे. कब? इसका खुलासा नहीं किया गया, लेकिन वो समय भी जल्द आएगा जब फैंस को उनकी ओर से  गुड न्यूज सुनने को मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप