भारत से लौटते ही शेख हसीना की होगी गिरफ्तारी? बांग्लादेश सरकार के इस बयान से मची हलचल

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. देश के कानून मंत्री एम असदुज्जमां ने कहा है कि अगर शेख हसीना भारत से वापस बांग्लादेश लौटती हैं, तो उन्हें अदालत में सरेंडर करने से पहले भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

Sheikh Hasina be arrested upon returning from India Statement Bangladesh government sparks a stir
Image Source: Social Media

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. देश के कानून मंत्री एम असदुज्जमां ने कहा है कि अगर शेख हसीना भारत से वापस बांग्लादेश लौटती हैं, तो उन्हें अदालत में सरेंडर करने से पहले भी गिरफ्तार किया जा सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में ही होगी.

शेख हसीना ने जताई देश लौटने की इच्छा

हाल ही में शेख हसीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इस साल दिसंबर तक बांग्लादेश लौटना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और यह भी हो सकता है कि लौटते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए या जेल भेज दिया जाए. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वह अपने लोगों के बीच वापस जाना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि देश की जनता उन्हें बुला रही है.

कानून मंत्री ने क्या कहा?

कानून मंत्री एम असदुज्जमां ने कहा कि शेख हसीना को अपने देश लौटने का पूरा अधिकार है. लेकिन अगर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई लंबित है, तो कानून अपना काम करेगा. उन्होंने कहा कि यदि हसीना लौटती हैं, तो सुरक्षा एजेंसियां उन्हें अदालत में पेश होने से पहले भी हिरासत में ले सकती हैं. उन्होंने दोहराया कि सरकार कानून से बाहर जाकर कोई कदम नहीं उठाएगी.

साल के अंत तक वापसी की चर्चा

इस महीने की शुरुआत में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शेख हसीना अपनी पार्टी के नेताओं के साथ साल के आखिर तक बांग्लादेश लौटने की योजना पर चर्चा कर रही हैं. अब उनके ताजा बयान और कानून मंत्री की प्रतिक्रिया के बाद उनकी संभावित वापसी को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें- ईरान ने अपने दोस्त चीन को ही दे दी चोट, कुवैत में चाइनीज कंपनी पर दागीं मिसाइलें, एक की मौत