Shehbaz Sharif Putin Video: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO सम्मेलन का एक वीडियो चर्चा में है. इसमें ग्रुप फोटो के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास जाते नजर आ रहे हैं.
ग्रुप फोटो खत्म होने के बाद पुतिन वहां से आगे बढ़ने लगे. इसी दौरान शहबाज तेजी से उनके पास पहुंचे और उनका हाथ पकड़कर उन्हें रोकते दिखाई दिए. इसके बाद दोनों नेताओं ने कुछ देर बातचीत की. हालांकि, वीडियो में पुतिन की ओर से शहबाज की तरफ हाथ बढ़ाने जैसा कोई संकेत नजर नहीं आया.
ग्रुप फोटो में भी दिखा अलग अंदाज
ग्रुप फोटो के दौरान भी पुतिन और शहबाज के बीच ज्यादा बातचीत दिखाई नहीं दी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दूसरे नेताओं से मिलते और बातचीत करते नजर आए. फोटो से पहले पुतिन ने भी पीएम मोदी का अभिवादन किया था.
इससे एक दिन पहले मोदी और पुतिन के बीच अलग से बैठक भी हुई थी. इसमें दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा और उर्वरक जैसे मुद्दों पर बातचीत की.
Right after the official SCO group shot finished, Pakistan’s Prime Minister Shehbaz Sharif run to meet Vladimir Putin.
— Sumit Raj (@Sumitraj002) September 1, 2026
International Beggar. pic.twitter.com/Gci074CJFz
मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठाया
पुतिन के साथ बैठक में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता के लिए नुकसानदायक है और विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए होना चाहिए.
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत आएंगे पुतिन
मोदी और पुतिन की मुलाकात ऐसे समय हुई है जब रूसी राष्ट्रपति के इस महीने के अंत में भारत आने की उम्मीद है. वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ सकते हैं.
SCO बैठक में भारत, रूस, चीन और पाकिस्तान समेत 10 सदस्य देशों के नेता शामिल हुए हैं. ऐसे समय में यह सम्मेलन अहम है जब क्षेत्रीय सुरक्षा और बदलते वैश्विक संबंधों को लेकर देशों के बीच बातचीत लगातार बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें- अब SCO के मंच पर रोया पाकिस्तान! शहबाज ने सिंधु जल समझौते को लेकर कही ये बात