अगर आज सुबह आपका WhatsApp खोलते ही "This account is under review for 24 hours" का मैसेज दिखाई दिया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं हुआ. हाल के दिनों में कई यूजर्स के अकाउंट 24 घंटे के रिव्यू में चले गए हैं, जिससे वे कुछ समय तक WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि यह कदम संदिग्ध गतिविधियों, स्पैम और फर्जी मैसेज पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है और अगर आपका अकाउंट रिव्यू में चला जाए तो क्या करना चाहिए.
कई यूजर्स के अकाउंट पहुंचे रिव्यू में
सोमवार शाम से कई लोगों ने शिकायत की कि उनका WhatsApp अकाउंट अचानक रिव्यू में चला गया. ऐप खोलने पर 24 घंटे की जांच का मैसेज दिखाई दिया. इस दौरान कई यूजर्स WhatsApp की सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सके.
इस वजह से नौकरी करने वाले लोगों, कारोबारियों और रोजाना WhatsApp पर काम करने वाले यूजर्स को काफी परेशानी हुई. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की.
कंपनी ने क्या कहा?
WhatsApp की ओर से कहा गया कि प्लेटफॉर्म पर गलत इस्तेमाल रोकने के लिए संदिग्ध अकाउंट्स की जांच की जाती है. कंपनी का कहना है कि अगर किसी अकाउंट पर शक होता है तो उसे कुछ समय के लिए रिव्यू में रखा जा सकता है. हालांकि, अगर किसी सही यूजर का अकाउंट गलती से प्रभावित होता है, तो उसे जल्द बहाल करने की कोशिश की जाती है.
किन वजहों से अकाउंट रिव्यू में जा सकता है?
WhatsApp का सिक्योरिटी सिस्टम लगातार अकाउंट्स पर नजर रखता है. अगर उसे किसी गतिविधि पर शक होता है, तो अकाउंट कुछ समय के लिए रिव्यू में जा सकता है.
ऐसा इन कारणों से हो सकता है:
WhatsApp बैन से कैसे बचें?
अगर आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे, तो कुछ बातों का ध्यान रखें.
क्या करें
क्या न करें
अगर आपका अकाउंट रिव्यू में चला जाए तो क्या करें?
अगर आपका अकाउंट 24 घंटे के रिव्यू में है, तो घबराने की जरूरत नहीं है.
सबसे पहले 24 घंटे पूरे होने का इंतजार करें. कई मामलों में जांच पूरी होने के बाद अकाउंट अपने आप फिर से चालू हो जाता है.
अगर ऐप में "Request a Review" का विकल्प दिखाई दे, तो उस पर क्लिक करके अपनी अपील भेजें और बताएं कि आपने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है.
साथ ही, Play Store या App Store से WhatsApp का लेटेस्ट आधिकारिक वर्जन अपडेट कर लें.
अगर 24 घंटे बाद भी अकाउंट चालू नहीं होता, तो WhatsApp सपोर्ट को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और स्क्रीनशॉट के साथ ईमेल भेजकर मदद मांग सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल