SBI Jobs 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कंकुरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
कंकुरेंट ऑडिटर की जिम्मेदारियां
कंकुरेंट ऑडिटर का मुख्य काम बैंक की शाखाओं में होने वाले लेन-देन, रिकॉर्ड और प्रक्रिया की नियमित जांच करना है. इस पद के लिए बैंकिंग नियमों, खातों की जांच और ऑडिट प्रक्रिया की अच्छी समझ होना जरूरी है. जो उम्मीदवार इस क्षेत्र में अनुभव रखते हैं, उनके लिए यह भूमिका उपयुक्त होगी.
आयु सीमा और पात्रता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 14 मई, 2026 के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती में अधिकतम आयु 63 वर्ष तय की गई है और आयु सीमा में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का अनुभव और प्रोफाइल बेहतर होगा, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
सैलरी पैकेज
इस भर्ती में सैलरी पद के अनुसार निर्धारित की गई है. MMGS-III ग्रेड के लिए 45,000 रुपये प्रतिमाह, SMGS-IV के लिए 50,000 रुपये प्रतिमाह, SMGS-V के लिए 65,000 रुपये प्रतिमाह और TEGS-VI ग्रेड के लिए 80,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरना अनिवार्य है. इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास रखना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: CRPF में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 9000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक