CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ ने कांस्टेबल टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर विंग भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9195 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पात्रता और योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. तकनीकी ट्रेड्स में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आईटीआई सर्टिफिकेट और संबंधित क्षेत्र का अनुभव भी होना चाहिए. वहीं, ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का वैध भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है.
आयु सीमा के अनुसार, ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क और विशेष छूट
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है.
वेतनमान और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता, राशन भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी प्राप्त होगा.
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) आयोजित किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों का चयन Computer Based Test (CBT), ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी.
ये भी पढ़ें: SECR Recruitment: रेलवे में अप्रेंटिस के 1191 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, ऐसे करें आवेदन