PM Modi Mann Ki Baat: गणेश उत्सव पर POP मूर्तियों को कहें 'ना'! मन की बात में PM मोदी की बड़ी अपील

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए आगामी गणेश उत्सव को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया. उन्होंने कहा कि भले ही गणेश उत्सव में अभी समय है, लेकिन मूर्तियों का निर्माण पहले से शुरू हो जाता है, इसलिए लोगों को अभी से सही विकल्प चुनने की जरूरत है.

Bharat 24

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए आगामी गणेश उत्सव को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदते समय यह जरूर देखें कि वह मिट्टी से बनी हो और स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार की गई हो. उन्होंने विशेष रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी मूर्तियां न खरीदने की सलाह दी. पीएम मोदी ने कहा कि मिट्टी की मूर्तियां विसर्जन के बाद आसानी से पानी में विलीन हो जाती हैं, जिससे नदियों, तालाबों और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता. इससे आस्था और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, दोनों का सम्मान होता है.

प्रधानमंत्री ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों से मूर्तियां खरीदने से उनकी आजीविका को भी मजबूती मिलती है और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार लोग पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी के साथ गणेश उत्सव मनाएंगे. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके लोग हैं. देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास यह साबित करते हैं कि जब समाज एकजुट होकर संकल्प लेता है, तो बड़े से बड़ा बदलाव भी संभव हो जाता है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat: अंधविश्वास छोड़ो, विज्ञान और तर्क अपनाओ! मन की बात में PM मोदी का बड़ा संदेश!