Mann Ki Baat: 'मन की बात' के 135वें एपिसोड के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सोकपिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और अन्य जल संरक्षण उपायों को अपनाकर वर्षा जल को जमीन के भीतर पहुंचाने का प्रयास करें. उनका कहना था कि इससे भूजल स्तर बढ़ाने, भविष्य में पानी की कमी को कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.
पीएम मोदी ने कहा कि जल बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव और शहर में जल संरक्षण की छोटी-छोटी पहल करने का आह्वान किया, ताकि सामूहिक प्रयासों से देश को जल संकट से बचाया जा सके.
ये भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat: गणेश उत्सव पर POP मूर्तियों को कहें 'ना'! मन की बात में PM मोदी की बड़ी अपील