Samsung Phone Price Cut: स्मार्टफोन मार्केट में ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. सैमसंग ने अपने कई लोकप्रिय मॉडल्स की कीमतों में भारी कमी कर दी है. यह कदम उस समय आया है जब चिप की कमी की वजह से मोबाइल महंगे हो रहे हैं. कंपनी ने पहले अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज के मॉडल्स के दाम घटाए थे और अब M और F सीरीज को भी सस्ता कर दिया गया है. कीमतों में यह बदलाव आज से लागू हो गया है.
फोन खरीदने का गोल्डन मौका
सैमसंग ने 18,999 रुपये से लेकर 33,999 रुपये तक के स्मार्टफोन के दाम कम किए हैं. इस प्राइस रिवीजन से ग्राहकों को 12,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. साथ ही फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर सेल का भी समय आ गया है. ऐसे में यदि आप मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सुनहरा अवसर है.
M सीरीज में 12,000 रुपये तक की कटौती
M सीरीज में सबसे बड़ी छूट Galaxy M56 5G को मिली है, जिसकी कीमत 33,999 रुपये से घटकर 21,999 रुपये हो गई है. इसी तरह Galaxy M36 अब 26,999 की बजाय 16,999 रुपये में मिलेगा. Galaxy M17e 5G और M17 5G के दाम भी क्रमशः 12,499 रुपये और 13,999 रुपये पर आ गए हैं. कुल मिलाकर M सीरीज के फोन अब ज्यादा बजट फ्रेंडली बन गए हैं.
F सीरीज भी हुई सस्ती
F सीरीज में भी ग्राहकों को राहत मिली है. Galaxy F70e की कीमत अब 18,999 रुपये की बजाय 12,499 रुपये है. वहीं Galaxy F36 5G 10,000 रुपये सस्ता होकर 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
iPhone 16 पर भी 11,000 रुपये की बचत
सिर्फ सैमसंग ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone 16 पर भी बचत का मौका है. 9 मई से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट की Sasa Lele सेल में यह फोन 58,900 रुपये में लिस्ट किया जाएगा. लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये था और वर्तमान में यह 69,900 रुपये में बिक रहा है. इस फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इसे 11,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6: VC कूलिंग के साथ नया फोन लॉन्च, 8000mAh की बैटरी फूंकती है जान; पढ़ें सारी डिटेल