OnePlus Nord CE 6: OnePlus ने अपने मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए नया विकल्प पेश कर दिया है. कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Nord CE 6, आकर्षक डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ बाजार में उतारा गया है. खास बात यह है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 7 सीरीज के प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम मौजूद है, जो फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के अनुभव को और बेहतर बनाता है.
कीमत और बिक्री की जानकारी
भारत में Nord CE 6 के 8/128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, जबकि 8/256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है. HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहक 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं. बिक्री की शुरुआत 8 मई दोपहर 12 बजे से होगी, और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न पर खरीदा जा सकेगा. इस प्राइस रेंज में फोन की टक्कर Realme GT 7T, Vivo T5 Pro 5G, Samsung Galaxy A36 5G और OPPO K13 Turbo Pro 5G जैसे अन्य मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से होगी.
डिजाइन और डिस्प्ले
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है. फोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के अनुभव को स्मूद बनाता है. इसके अलावा, फोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स भी मिली हुई हैं.
कैमरा और रिकॉर्डिंग फीचर्स
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन 50MP का प्राइमरी OmniVision OV50D40 सेंसर और 2MP सेकंडरी सेंसर के साथ आता है. डिजिटल जूम की क्षमता 10x तक है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. Nord CE 6 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड करने में सक्षम है.
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो उच्च गति और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम है. ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए इसमें Adreno 810 GPU का उपयोग किया गया है. भारी गेमिंग या लंबे उपयोग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है.
बैटरी और चार्जिंग
Nord CE 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है. यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी देती है, जिससे अन्य डिवाइसेज को चार्ज करना भी आसान हो जाता है.
ये भी पढ़ें: ये वॉर्निंग साइन दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान! वरना बम की तरह फट जाएगा आपका पावर बैंक