फायर-बोल्ट ने स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नए सब-ब्रांड Boltt के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं. कंपनी ने मंगलवार, 25 अगस्त को Boltt Ace 5G और Boltt Evo को भारत में लॉन्च किया. दोनों फोन में 6.79 इंच का एचडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Ace 5G जहां 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, वहीं Evo 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है.
कीमत और बिक्री की डिटेल
Boltt Ace 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है. इसका 6GB 128GB मॉडल 14,999 रुपये और 8GB 128GB वेरिएंट 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा. दूसरी ओर, Boltt Evo की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है और 6GB 128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है. दोनों स्मार्टफोन पर डे-1 ऑफर के तहत 1,000 रुपये की छूट मिलेगी और इनकी बिक्री 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.
120Hz स्क्रीन के साथ दमदार प्रोसेसर
दोनों फोन में 6.79 इंच का 720×1640 पिक्सल एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट मिलता है. प्रोसेसर की बात करें तो Boltt Evo में यूनिसॉक T7250 और Ace 5G में यूनिसॉक T8200 चिपसेट दिया गया है. दोनों डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर चलते हैं और इनमें Circle to Search व Google Lens जैसे फीचर्स मिलते हैं.
64MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Boltt Ace 5G में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि Boltt Evo में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है. दोनों फोन में फेस अनब्लर और नाइट मोड जैसे Google AI इमेजिंग फीचर्स मौजूद हैं. पावर के लिए दोनों में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. Ace 5G में NFC भी मिलता है, जिससे Google Pay और Paytm जैसे कंपैटिबल ऐप्स के जरिए टैपलेस पेमेंट किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: AI की नकली तस्वीरों का खुलेगा राज, स्मार्टफोन बताएगा इमेज रियल है या फेक... जानें पूरी डिटेल