Samsung ने भारत में लॉन्च किया एक और धाकड़ फोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक... यहां जानिए पूरी डिटेल

Samsung Galaxy S26 FE: सैमसंग ने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नया दांव चलते हुए भारत में Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उतारा है.

samsung-galaxy-s26-fe-launched-price-features-specifications-india
Image Source: Social Media

सैमसंग ने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नया दांव चलते हुए भारत में Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उतारा है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79,999 रखी गई है. फोन में दमदार प्रोसेसर के साथ हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

₹79,999 में लॉन्च, ऑफर्स भी खास

Samsung Galaxy S26 FE का भारत में सिर्फ 8GB 256GB वेरिएंट पेश किया गया है. इसे पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. लॉन्च ऑफर के तहत पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹8,000 तक का अपग्रेड बोनस मिल रहा है. चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और अतिरिक्त ₹3,000 बोनस का विकल्प भी है, जबकि चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹7,000 तक कैशबैक मिल सकता है.

120Hz डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर

फोन में 6.7 इंच का FHD Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए 3nm तकनीक पर आधारित Exynos 2500 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है और कंपनी ने सात साल तक सॉफ्टवेयर व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. इसमें Gemini Omni का सपोर्ट भी मिलता है.

50MP ट्रिपल कैमरा से लैस

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में 50MP का OIS सपोर्ट वाला वाइड कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जबकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

4900mAh बैटरी और IP68 रेटिंग

Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, 45W एडॉप्टर से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है. इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare भी मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 दिए गए हैं. फोन का वजन 193 ग्राम है और इसे IP68 रेटिंग भी मिली है.

ये भी पढ़ें: एक छोटी-सी गलती और खतरे में पूरा Google Account, तुरंत बदल दें ये 5 सिक्योरिटी सेटिंग्स