Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आया नया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत

Samsung Galaxy Jump 5: Samsung ने साउथ कोरिया में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy Jump 5 लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी ने टेलीकॉम कंपनी KT Corporation के साथ मिलकर पेश किया है.

Samsung Galaxy Jump 5 Launched New 5G Smartphone Arrives with 5000mAh Battery and 50MP Camera Check Price
Image Source: Social Media

Samsung Galaxy Jump 5: Samsung ने साउथ कोरिया में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy Jump 5 लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी ने टेलीकॉम कंपनी KT Corporation के साथ मिलकर पेश किया है. खास बात यह है कि इस फोन का डिजाइन, फीचर्स और ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A27 5G जैसे ही हैं. हालांकि, कीमत के मामले में Galaxy Jump 5, Galaxy A27 5G से थोड़ा महंगा है.

Samsung Galaxy Jump 5 की कीमत

साउथ कोरिया में Samsung Galaxy Jump 5 की कीमत KRW 5,45,600 (करीब 34,000 रुपये) रखी गई है. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि यह फोन कितने रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. यह स्मार्टफोन 3 जुलाई से साउथ कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे ब्लैक, ग्रीन और पिंक तीन रंगों में लॉन्च किया गया है.

बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलेगी

Samsung Galaxy Jump 5 में 6.7 इंच का Full HD Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus की सुरक्षा मिलती है. इससे स्क्रीन स्मूद चलती है और मजबूत भी रहती है.

Snapdragon प्रोसेसर से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर बना है. इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और फोन बेहतर स्पीड देता है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करता है.

5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है. चार्जिंग के लिए इसमें 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है.

50MP का ट्रिपल रियर कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Jump 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है. इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

दूसरे फीचर्स भी हैं दमदार

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन का वजन करीब 200 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.8mm है, जिससे इसे पकड़ने में आराम मिलता है.

Galaxy A27 5G जैसा ही है नया फोन

अगर फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy Jump 5 लगभग Galaxy A27 5G जैसा ही स्मार्टफोन है. दोनों में डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसी कई चीजें एक जैसी हैं. फिलहाल Galaxy Jump 5 को सिर्फ साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने अभी दूसरे देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान! ड्रोन से हथियार गिराने की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट