Sambhal Breaking: संभल हादसे पर योगी सरकार अलर्ट! घायलों के इलाज के निर्देश

Sambhal Breaking: संभल में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज के साथ हरसंभव मदद के निर्देश दिए.

Bharat 24

Sambhal Breaking: उत्तर प्रदेश के संभल में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है. मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़क हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. उन्होंने हादसों की वजहों की समीक्षा करने और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है. इसके साथ ही ऐसे स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां लगातार सड़क हादसे होते हैं या जो ब्लैक स्पॉट के तौर पर सामने आए हैं. इन जगहों पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम और सुधारात्मक कदम उठाने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Heavy Rain Alert : 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! UP-बिहार में बाढ़ से हाहाकार