SRCC में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बोले- नाराज फूफा हर चीज का करते हैं विरोध

दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब देश में कुछ अच्छा काम होता है तो कुछ लोग नाराज फूफा बन जाते हैं.

pm-modi-srcc-speech-opposition-naraz-foofa-mai-baap-culture
Image Source: Social Media

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब देश में कुछ अच्छा काम होता है तो कुछ लोग नाराज फूफा बन जाते हैं, लेकिन भारत ने ऐसे सारे फूफाओं को जवाब दिया, जो भारत के लिए जरूरी है, उसे कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि माई-बाप कल्चर दशकों तक चला, लेकिन अब मोदी माई-बाप कल्चर वालों के सामने चट्टान की तरह खड़ा है.

"उनका फेवरेट काम हर काम का विरोध करना"

पीएम मोदी ने कहा, "जब हम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेच्यू बना रहे थे, तब फूफा जी ने कमर कस ली, इसकी जरूरत क्या है. जब हमने हाई स्पीड ट्रेन पर काम किया तो फूफा जी बोले, इसकी जरूरत क्या है. जब यूपीआई लेकर आए तो फूफा बोले, इसकी जरूरत क्या है. हमने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग बनाई तो फिर बोले, इसकी जरूरत क्या है. जब हमने हमारे वीर सेना नायकों का मेमोरियल बनाया तो फूफा फिर मैदान में आ गए, इसकी क्या जरूरत थी, लेकिन भारत ने ऐसे सारे फूफाओं को जवाब दिया. जो देश के लिए जरूरी है वो भारत को करने से कोई रोक नहीं सकता."

उन्होंने आगे कहा, "कैंपस के बाहर आपको दो तरीके के लोग मिलेंगे. एक वो लोग जो सकारात्मक तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं. दूसरी प्रजाति उन लोगों की है, जो कोई भी काम शुरू होने पर नाराज फूफा बन जाते हैं. उनका फेवरेट काम होता है हर काम का विरोध करना. उनका एक ही डायलॉग होता है. इसकी क्या जरूरत है."

पीएम मोदी ने कहा, ‘2013 में जब मैंने ‘मेक इन इंडिया’ की बात की थी, तो उस इकोसिस्टम के लोगों को लगा कि ‘मेक इन इंडिया’ मुमकिन नहीं है. वो आज भी ‘मेक इन इंडिया’ का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन अब आप ‘मेक इन इंडिया’ की ब्रांड वैल्यू देख रहे हैं.आज हर किसी के पास स्मार्टफोन है.’मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन दुनिया के हर कोने तक पहुंच रहे हैं. 2014 में भारत मोबाइल फोन इम्पोर्ट करता था. आज भारत 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा कीमत के मोबाइल फोन एक्सपोर्ट कर रहा है’.

भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा और आप भी वह दिन देखेंगे. उन्होंने यह भी कहा किजब भारत एक दिन ऐसे ओलंपिक की मेजबानी करेगा कि दुनिया दंग रह जाएगी.ये सिर्फ शब्द नहीं हैं; ये संकल्प हैं और देश में इन संकल्पों को हकीकत में बदलने का काम चल रहा है.

"देश में रक्षा उत्पादन अपने उच्चतम स्तर पर"

पहले भारत की सेनाओं के लिए ज्यादातर चीजें विदेशों से खरीदी जाती थीं. मैंने देश की सेनाओं के साथ मिलकर एक योजना बनाई, सामानों की एक सूची तैयार की और भारतीय कंपनियों से उन सभी का उत्पादन करने के लिए कहा.आज देश में रक्षा उत्पादन अपने उच्चतम स्तर पर है. आज भारत लगभग दो लाख करोड़ रुपये मूल्य के रक्षा उत्पादों का निर्माण कर रहा है.2013-14 में हम 600-700 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात करते थे, आज यह आंकड़ा लगभग 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है’.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो से पहुंचे SRCC, कार्ड से की एंट्री, बच्चों से की बातचीत; देखें वीडियो