पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो से पहुंचे SRCC, कार्ड से की एंट्री, बच्चों से की बातचीत; देखें वीडियो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली मेट्रो में सफर करते नजर आए। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

pm-modi-delhi-metro-ride-srcc-centenary-celebration-2026
Image Source: ANI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली मेट्रो में सफर करते नजर आए। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मेट्रो में सवार होने के बाद पीएम मोदी ने यात्रियों से मुलाकात की और खासतौर पर बच्चों से हाथ मिलाकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल कर आम यात्रियों की तरह यात्रा की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहे।

13 साल बाद SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी SRCC के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। यह कॉलेज का उनका करीब 13 साल बाद दौरा है। उन्होंने इससे पहले 2013 में SRCC का दौरा किया था, उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। कॉलेज के शताब्दी समारोह को लेकर इस साल अप्रैल में उन्होंने अपने आवास पर SRCC के शासी निकाय और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी की थी।

शताब्दी वर्ष में कॉलेज को मिली खास सौगात

SRCC के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था। अब शताब्दी समारोह में उनकी मौजूदगी ने इस ऐतिहासिक अवसर को और खास बना दिया है। मेट्रो यात्रा के दौरान यात्रियों और बच्चों से उनकी बातचीत ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

SRCC जाने से पहले PM मोदी ने किया था ट्वीट

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जाने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘कुछ ही देर में यानी शाम 7 बजे मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (SRCC) में उसके शताब्दी समारोह में शामिल होने जाऊंगा. इस कॉलेज ने बरसों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है, चाहे वह पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन प्रदर्शन हो, संस्थान को खड़ा करना हो या फिर बिज़नेस, सार्वजनिक जीवन और समाज में लीडर्स की पीढ़ियों को तैयार करना हो’.

ये भी पढ़ें: 'बच्चों का बचपन बचाइए', टीचर्स डे पर पीएम मोदी ने शिक्षकों से किया संवाद, स्क्रीन टाइम पर जताई चिंता