नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाएगा. इस पर बने संशय को हटा दिया है. अब ऐसे में मंगलवार को सभी मंत्री अपने-अपने मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में विदेश मंत्री एस जय शंकर ने अपने विदेश मंत्रालय का कार्यभार एक बार फिर संभाला है.
दूसरी बार बने विदेश मंत्री
तीसरी बार पीएम बनने के साथ-साथ पीएम मोदी ने एक बार फिर अपने पूर्व मंत्रीयों पर विश्वास जताया है. कल हुई कैबिनेट बैठक में एक बार फिर एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय सौंपा गया. जिसके बाद आज यानी मंगलवार को मंत्रालय पहुंचे. इस दौरान उनकी प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
"विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी एक बार फिर से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है..." : डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) June 11, 2024
Watch : https://t.co/V86MpvT2e5#DrSJaishankar #ForeignMinister #ModiCabinet #Bharat24Digital@Sakshijournalis @PreetiNegi_ @anchorpooja… pic.twitter.com/dgOCWbDGh6
PM Modi के नेतृत्व में विदेश नीति होगी बहुत सफल
पदग्रहण करने से पूर्व विदेश मंत्री ने एक बार फिर से मिले मंत्रालय को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुनिया हम पर विश्वास करती है. ऐसे में हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की जो पहचान है, दुनिया भर में वह बढ़ेगी जरुर. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 3.0 के नेतृत्व में विदेश नीति बहुत सफल होगी.
यह भी पढ़े: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, प्रशासनिक मुद्दों पर होगी चर्चा