RRB Section Controller Recruitment 2025: अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो अब आपके पास बेहतरीन मौका है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी सीधे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है. वहीं, शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिनों का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Graduation) होनी अनिवार्य है.
आयु सीमा
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है. शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.
कैसे करें आवेदन?
ये भी पढ़ें: रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुक करने के नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, किसे होगा फायदा?