Redmi का नया धमाका! दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत की डिटेल्स

Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Note 17 Pro सीरीज उतार दी है, जिसमें Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हैं. इस बार कंपनी ने फोन की बैटरी पर खास फोकस किया है.

redmi-note-17-pro-series-launched-india-price-features
Image Source: Social Media

Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Note 17 Pro सीरीज उतार दी है, जिसमें Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हैं. इस बार कंपनी ने फोन की बैटरी पर खास फोकस किया है. Pro Max मॉडल में 10,000mAh और Pro वेरिएंट में 9,000mAh की बैटरी दी गई है. ऐसे में ज्यादा बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए यह सीरीज खास आकर्षण बन सकती है.

कीमत और ऑफर्स

Redmi Note 17 Pro के 8GB 128GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये और 8GB 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. वहीं Redmi Note 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. इसके 12GB 256GB मॉडल की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर में SBI, Axis Bank और IDFC First Bank कार्ड से 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और HDB Financial Services के जरिए 5,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है.

बिक्री और कलर ऑप्शन

Redmi Note 17 Pro की बिक्री भारत में 17 सितंबर से Amazon के जरिए शुरू होगी, जबकि Pro Max को 23 सितंबर से खरीदा जा सकेगा. Pro Max को Matcha Green, Secret Sunrise और Stealth Black रंगों में उतारा गया है. वहीं Redmi Note 17 Pro Cloud Blue, Purple Vibe और Stealth Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Redmi Note 17 Pro Max में दमदार डिस्प्ले

Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. स्क्रीन में 12-बिट कलर डेप्थ, HDR10 , Dolby Vision और Wet Touch 2.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी 4 साल के OS अपग्रेड के साथ 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

प्रोसेसर और कैमरा सेटअप

परफॉर्मेंस के लिए Pro Max में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है. इसमें 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.

10,000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी खासियत

Redmi Note 17 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है. इसे 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है. फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 6.0 और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी विकल्प हैं. सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर भी मौजूद है.

Redmi Note 17 Pro में भी बड़ी बैटरी

Redmi Note 17 Pro में Pro Max जैसे ही ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर सपोर्ट, डिस्प्ले और IP रेटिंग मिलती है, लेकिन इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन के रियर में 50MP OIS प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेटअप है, जबकि सेल्फी के लिए 16MP कैमरा मिलता है. यह 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.

9,000mAh बैटरी के साथ आया Pro मॉडल

Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी कंपनी ने दोनों मॉडल में बैटरी क्षमता को काफी बढ़ाया है. Pro Max जहां ज्यादा पावर और तेज चार्जिंग पर फोकस करता है, वहीं Pro मॉडल कम कीमत में बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स का कॉम्बिनेशन देने की कोशिश करता है.

ये भी पढ़ें: Samsung ने भारत में लॉन्च किया एक और धाकड़ फोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक... यहां जानिए पूरी डिटेल