Aaj Ka Rashifal: आज का दिन खगोलीय दृष्टि से 'संतुलन और कूटनीति' का संदेश दे रहा है. 18 फरवरी 2026 के दिन कई राशियों के लिए मान-सम्मान में बढ़ोतरी और परिवार से जुड़ी खुशियाँ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को गुस्से और बेवजह के टकराव से दूर रहने की जरूरत होगी.
वायु तत्व की राशियों के लिए आज सामाजिक सक्रियता का समय है, तो वहीं अग्नि तत्व की राशियों को अपनी शैली में लचीलापन और सौम्यता लाने की आवश्यकता होगी.
मेष (Aries)
आज का दिन राजनीति में रुचि रखने वालों के लिए अनुकूल रहेगा. मंगलदेव के शुभ प्रभाव से आप कठिन फैसलों को भी साहस के साथ लेंगे. करियर में कूटनीति से काम लें और लव लाइफ में पार्टनर की राय से काम करें. आज थोड़ा सेहत के प्रति सजग रहें.
वृषभ (Taurus)
आज के दिन आपको मानसिक शांति और स्थिरता मिलेगी. आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जायेंगे. प्रॉपर्टी के लेन-देन के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें. नया बिज़नेस शुरू करने के प्रयास सफल हो सकते हैं. ऑफिस में आपकी रिलायबिलिटी बढ़ेगी और टीम के सदस्य आपके शांत व्यवहार की सराहना करेंगे.
मिथुन (Gemini)
आज आपके हर परेशानी का हल आसानी से निकल जायेगा. आप समस्याओं को अपनी बुद्धिमानी से सुलझा लेंगे. किसी भी नए काम में कड़ी मेहनत पर भरोसा रखें. मार्केटिंग और लेखन से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता के योग हैं. घर में मेहमान के आने से खुशी और उत्सव का माहौल बनेगा.
कर्क (Cancer)
घर में खुशहाली रहेगी और अपनों का सहयोग मिलेगा. घर में सुख-शांति रहेगी और करियर में आपका समर्पण रहेगा. घर में सुख-शांति रहेगी और करियर में आपका समर्पण वरिष्ठों को प्रभावित करेगा. ज़्यादा काम से मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में पार्टनर का साथ दें.
सिंह (Leo)
आप अपनी लीडरशिप क्वालिटी से सभी बाधाओं को पार कर लेंगे. आज अपनी बात सही साबित करने की जिद में दूसरों को नाराज न करें. पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे घर में ख़ुशी रहेगी. करियर में उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे.
कन्या (Virgo)
आज आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे. काम के क्षेत्र में जल्द ही कुछ बड़े बदलाव दिख सकते हैं. बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है. कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें. लव लाइफ में पार्टनर के प्रति अच्छा रवैया और उनकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से रिश्ता मजबूत होगा.
तुला (Libra)
तुला राशि में चंद्रमा के प्रवेश से आपका व्यक्तित्व और भी प्रभावशाली बनेगा. किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचना चाहिए. करियर में साझेदारी वाले कामों से बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. प्रेम संबंधों में आज का दिन बेहद सुखद रहेगा.
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलदेव की कृपा से शोध और तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी. मानसिक रूप से ऊर्जावान और संकल्पित महसूस करेंगे. रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक है. लव लाइफ में ईमानदारी से रिश्ते अच्छे होंगे.
धनु (Sagittarius)
आज के दिन बड़े विजन और सामाजिक नेटवर्किंग के साथ आगे बढ़ेंगे. घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा. भविष्य की आर्थिक प्लानिंग सफल रहेगी.
मकर (Capricorn)
मंगलदेव और शनिदेव का प्रभाव आपको अजेय शक्ति और अटूट निष्ठा प्रदान कर रहा है. काम में बड़ी जिम्मेदारी या पदोन्नति की प्रबल संभावना है. बड़ी जिम्मेदारी या पदोन्नति की प्रबल संभावना है. आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा. आने वाला समय आपके जीवन का सबसे अनुकूल समय होगा. अपने कार्यों से पार्टनर को सुरक्षा का अहसास कराएं.
कुंभ (Aquarius)
तर्कों में उलझने के बजाय दूसरों की राय का भी सम्मान करें. बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें. पैसों के मामलों में लापरवाही न करें. तकनीकी क्षेत्र के लोगों को शुभ समाचार मिलेगा. छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा.
मीन (Pisces)
प्रोफेशनल लाइफ में आपकी इमेजिनेशन और सहयोगी स्वभाव की प्रशंसा होगी. आज ऐसा कोई काम ना करें, जिससे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचे. किसी भी चल रहे कोर्ट केस का नतीजा आपके पक्ष में हो सकता है. सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- धड़ाम से गिरी इस धाकड़ फोन की कीमत, यहां से खरीदने पर मिलेगा फायदा, फटाफट चेक करिए ऑफर