धड़ाम से गिरी इस धाकड़ फोन की कीमत, यहां से खरीदने पर मिलेगा फायदा, फटाफट चेक करिए ऑफर

Motorola Edge 50 Pro: अगर आप मिड रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Motorola Edge 50 Pro आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस स्मार्टफोन पर Amazon पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है.

Motorola Edge 50 Pro Price drops discount-available-on-amazon
Image Source: Social Media

Motorola Edge 50 Pro: अगर आप मिड रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Motorola Edge 50 Pro आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस स्मार्टफोन पर Amazon पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे यह और भी आकर्षक बन गया है. इस फोन में आपको मिलेगी 125W फास्ट चार्जिंग, शानदार डिस्प्ले और एक बेहतरीन कैमरा सेटअप, जो इसे इस सेगमेंट का एक मजबूत दावेदार बनाता है. आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से, इसकी कीमत, फीचर्स और डिस्काउंट के बाद की नई कीमत के बारे में.

कीमत और डिस्काउंट ऑफर

Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन को भारत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ ₹35,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था. लेकिन अब Amazon पर इस स्मार्टफोन पर ₹11,450 की छूट मिल रही है, जिससे यह सिर्फ ₹24,549 में उपलब्ध है. इस डिस्काउंट के अलावा, अगर आपके पास चयनित बैंक के कार्ड्स हैं, तो आपको और भी खास डिस्काउंट मिल सकता है, जो इसे और भी आकर्षक बना देता है.

Motorola Edge 50 Pro के मुकाबले में आने वाले स्मार्टफोन्स

Motorola Edge 50 Pro का मुकाबला मिड रेंज में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स से है. इनमें Realme 14 Pro , Vivo T4 5G, Realme P4 Pro 5G, और Nothing Phone (3a) जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं. इन सभी स्मार्टफोन्स में समान फीचर्स और कीमतों के बीच ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प बनता है, लेकिन Motorola Edge 50 Pro के डिस्काउंट के बाद यह और भी अधिक किफायती हो गया है.

Motorola Edge 50 Pro की खासियतें

Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से बहुत शानदार है. इसमें आपको मिलता है स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर, जो स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए बहुत बढ़िया है. इसके अलावा, 4500mAh की बैटरी है, जो 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. 125W चार्जर की मदद से यह फोन सिर्फ 18 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है, जिससे आपको लंबे समय तक बैटरी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह डिस्प्ले HDR10 और 1.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक हो सकती है, जो इसे धूप में भी पढ़ने के लिए आदर्श बनाती है.

Motorola Edge 50 Pro का कैमरा सेटअप

Motorola Edge 50 Pro का कैमरा सेटअप भी बेहद आकर्षक है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है. इसके अलावा, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है, जो बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव प्रदान करता है. कैमरा सेटअप की मदद से आप शानदार फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, जो इस फोन को और भी खास बनाता है. 

ये भी पढ़ें: Instagram पर वायरल नहीं हो रही Reel? अपनाएं ये जबरदस्त सीक्रेट ट्रिक; मिलेंगे तगड़े व्यूज़