Rashid Khan Records: अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उन्होंने 700 विकेट पूरे कर लिए और इस फॉर्मेट में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए.
सोमवार, 16 फरवरी को अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेले गए लीग मैच में राशिद ने यह उपलब्धि हासिल की. मुकाबले से पहले उनके नाम 699 विकेट थे. मैच के 16वें ओवर में उन्होंने यूएई के मुहम्मद अरफान को आउट कर 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया. इस मैच में राशिद को कुल एक ही विकेट मिला, लेकिन वही उनके लिए ऐतिहासिक साबित हुआ.
𝐑𝐄𝐂𝐎𝐑𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓! 🚨
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) February 16, 2026
𝐑𝐚𝐬𝐡𝐢𝐝 𝐊𝐡𝐚𝐧 𝐂𝐨𝐦𝐩𝐥𝐞𝐭𝐞𝐬 𝟕𝟎𝟎 𝐓𝟐𝟎 𝐰𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐬! 👑
Afghanistan’s cricketing icon, @rashidkhan_19, becomes the first player in T20 history to reach the remarkable milestone of 700 wickets. 🚩👏#AfghanAtalan | #T20WorldCup pic.twitter.com/xeec05wOiM
कम मैचों में ज्यादा विकेट
राशिद खान ने 518 टी20 मैचों में 700 विकेट पूरे किए. वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उनके नाम 582 मैचों में 631 विकेट हैं. इस तरह राशिद ने कम मैच खेलकर ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मैच का हाल
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. यूएई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाए. टीम की ओर से शोएब खान ने 48 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बना लिए और 5 विकेट से जीत दर्ज की. इब्राहिम जादरान ने 53 रन बनाए, जबकि उमरजई ने नाबाद 40 रन की अहम पारी खेली. शानदार प्रदर्शन के लिए अजमतुल्लाह उमरजई को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
ये भी पढ़ें- सिक्योरिटी गार्ड का जमाना गया, अब दफ्तर से लेकर घर तक की सुरक्षा करेगा टाटा का बनाया 'पुचू'