RAS Result 2024: राजस्थान RAS 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने मारी बाजी

RAS Result 2024 Topper: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आखिरकार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1096 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है.

RAS Result 2024 Rajasthan final result declared Dinesh Vishnoi of Barmer topper
Image Source: Freepik

RAS Result 2024 Topper: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आखिरकार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1096 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है. अब सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

फाइनल रिजल्ट में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने 351.50 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है. इसके साथ ही कई उम्मीदवारों का प्रशासनिक सेवा में चयन का सपना भी पूरा हो गया है. दिनेश के बाद, वीरेंद्र चरण ने 351 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, और नवनीत शर्मा ने 342 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

1096 पदों पर चयन

इस भर्ती प्रक्रिया में चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर हुआ है. इन 1096 पदों में से 428 पद राज्य सेवाओं के लिए और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए थे. आयोग ने उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर चयन सूची तैयार की है. इस परीक्षा को राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है, इसलिए इसमें चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है.

टॉप-25 कैंडिडेट्स की लिस्ट

RAS 2024 के रिजल्ट में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने पहला स्थान हासिल किया है. इसके अलावा, वीरेंद्र चरण दूसरे और नवनीत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे हैं. टॉप-25 कैंडिडेट्स की सूची में नीचे दिए गए नाम शामिल हैं. अगर आप पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं, तो आप इसे RPSC की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

अगला कदम क्या होगा?

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे. सभी अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें. दस्तावेज़ सत्यापन और नियुक्ति की प्रक्रिया से जुड़े सभी दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: फैंस की जगी उम्मीद! आज हैदराबाद के खिलाफ मैदान में दिखेंगे धोनी? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल